पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने की क्या है प्रक्रिया? जान लें इसके फायदे

Mon, 06 Jul 2026 07:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 06 Jul 2026 07:59 PM IST
सार

Link Email To Aadhaar Card: आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने की नई सुविधा शुरू की गई है। बहुत से लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Link Email ID to Aadhaar Card: Step-by-Step Mobile App Process and Benefits Explained
आधार कार्ड ईमेल आईडी लिंक - फोटो : AI

Aadhaar App E-mail Update Process: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों की सुविधा के लिए एक नया और बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अब आप अपने आधार कार्ड के साथ अपनी ईमेल आईडी को बिल्कुल निशुल्क (फ्री) जोड़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने इसे पूरी तरह से वैकल्पिक रखा है, यानी यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे जोड़ना चाहते हैं या नहीं।



मगर सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं के लिहाज से इसे जोड़ना बेहद फायदेमंद है। अगर आप भी घर बैठे अपने मोबाइल से आधार में ईमेल लिंक करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

Link Email ID to Aadhaar Card: Step-by-Step Mobile App Process and Benefits Explained
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल ऐप से ईमेल आईडी लिंक करने का पहला चरण
आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर या ऐपल एप स्टोर पर जाएं। वहां से यूआईडीएआई का आधिकारिक ऐप 'एमआधार' डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। एप खुलने के बाद, स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई दे रहे अपने 'प्रोफाइल फोटो' पर क्लिक करें, जिससे आपकी प्रोफाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Link Email ID to Aadhaar Card: Step-by-Step Mobile App Process and Benefits Explained
प्रोफाइल के अंदर ऐसे ढूंढें ईमेल अपडेट का विकल्प - फोटो : Freepik

प्रोफाइल के अंदर ऐसे ढूंढें ईमेल अपडेट का विकल्प
प्रोफाइल खुलने के बाद आपको वहां कई विकल्प दिखाई देंगे। आपको वहां मौजूद 'क्यूआर और आधार डिटेल्स' (QR and Aadhaar details) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल (खिसकाएं) करें। नीचे जाने पर आपको साफ शब्दों में 'ऐड ईमेल आईडी' का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Link Email ID to Aadhaar Card: Step-by-Step Mobile App Process and Benefits Explained
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

ईमेल दर्ज कर ऐसे पूरा करें अपना अपडेट
अब निर्धारित बॉक्स में अपनी वह ईमेल आईडी टाइप करें जिसे आप लिंक करना चाहती हैं। इसके बाद नीचे दिए गए 'अपडेट डिटेल्स' बटन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपकी ईमेल आईडी सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी और कुछ ही दिनों में आपके आधार डेटाबेस में अपडेट हो जाएगी।

विज्ञापन
Link Email ID to Aadhaar Card: Step-by-Step Mobile App Process and Benefits Explained
ईमेल आईडी आधार से जोड़ने के सबसे बड़े फायदे - फोटो : Adobe Stock
ईमेल आईडी आधार से जोड़ने के सबसे बड़े फायदे
आधार में ईमेल आईडी लिंक होने से आपके खाते की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है। जब भी आपके आधार का कहीं भी इस्तेमाल या वेरिफिकेशन होगा, तो मोबाइल के साथ-साथ आपकी ईमेल पर भी तुरंत अलर्ट आएगा। इसके अलावा, भविष्य में अगर आपका मोबाइल नंबर खो जाता है, तो आप ईमेल के जरिए भी अपना आधार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और डिजिटल धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed