पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर ऐसे करें रिकवर, नहीं आएगी ट्रेन टिकट बुक करने में दिक्कत

Thu, 01 Jun 2023 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Account Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर करें? - फोटो : istock

To Recover IRCTC Account Password Online: जब भी बात लंबी दूरी के सफर की होती है, तो लगभग एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करता है। ट्रेन में मिलने वाली कई तरह की सुविधाएं सफर को और सुगम बना देती हैं। कंफर्ट सीट, एसी, खानपान की व्यवस्था और शौचालय की सुविधा आदि इसमें शामिल हैं। वहीं, बात जब ट्रेन टिकट बुक करने की आती है, तो अब लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। लेकिन कई बार जब लोग अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप परेशान न हो क्योंकि आप इसे रिकवर कर सकते हैं और इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How To Recover IRCTC Account Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर करें? - फोटो : istock

आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अपने आईआरसीटीसी अकाउंट के पासवर्ड को भूल गए हैं या किसी अन्य कारण से इसे रिकवर करना चाहते हैं, तो ये हो सकता है
  • आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर  जाना है
How To Recover IRCTC Account Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको फॉरगेट पासवर्ड वाला विकल्प मिलेगा और आपको इस पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Account Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर करें? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारियां दर्ज करने को कहा जाएगा
  • इन जानकारियों को आप यहां दर्ज कर दें, जैसे- आईआरसीटीसी अकाउंट की आईडी, जन्मतिथि आदि
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Account Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को आपको दर्ज करना है
  • फिर आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आपको अपना पासवर्ड रिकवर करने के लिए विवरण प्राप्त होगा
  • अब आपको आखिर में इस लिंक का इस्तेमाल करते हुए नया पासवर्ड बना लेना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed