जब भी हम परिवार संग सफर पर जाते हैं, तो खुद का ख्याल रखने के अलावा सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी का रखना पड़ता है, तो वो हैं बच्चे। दरअसल, छोटे बच्चों के खानपान का, उनके सोने का, उनके खेलने का आदि काफी ध्यान रखना पड़ता है। वहीं, जब वे सफर पर जाते हैं तो बच्चों के साथ एक दिक्कत सबसे ज्यादा देखने को मिलती है और वो है वोमेटिंग यानी उल्टी करने की। फिर चाहे बच्चे कार में जाएं या बस से ट्रैवल करें, उल्टी उनको हो ही जाती है। क्या आपके बच्चे के साथ भी ये दिक्कत होती है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं कार-बस में अगर आपके बच्चे को उल्टी आए तो आपको क्या करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
खबर काम की: कार-बस में बच्चों को होती है उल्टी, तो ये तरीके आ सकते हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तरीकों की ले सकते हैं मदद:-
नंबर 1
- अगर आपके बच्चे यात्रा के दौरान कार-बस में मोबाइल देखते हैं, तो उनको उल्टी आ सकती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को सोने के लिए कह सकते हैं। अगर बच्चे ट्रैवल के दौरान सो जाते हैं, तो ये उनके लिए बेहतर हो सकता है और इससे उल्टी आने से रूक सकती है।
नंबर 2
- कई बार पैरेंट्स की गलती से भी बच्चों को उल्टी आ जाती है, क्योंकि वे अपने बच्चों को सफर से पहले या इस दौरान काफी ज्यादा खाना खिला देते हैं। इससे बचें और बच्चों को हल्की चीजें ही खाने के लिए दें। उल्टी रोकने में ये तरीका भी मददगार साबित हो सकता है।
नंबर 3
- बच्चों को कार-बस में उल्टी आने का एक प्रमुख कारण होता है सफोकेशन यानी घुटन। अगर कार या बस बंद है, उसमें हवा की व्यवस्था नहीं है तो भी सिर दर्द करता है और कई बार इससे उल्टी तक आ जाती है। इसलिए कार-बस में एसी चलाएं या खिड़की खोलकर रखें और बच्चों को बाहर की तरफ देखने को कहें।
नंबर 4
- कई बार बच्चे कार-बस में शांत बैठे रहते हैं, जिसके कारण भी उल्टी आ जाती है। इसलिए बच्चों के साथ बात करें, गाने चलाएं, उनके साथ मस्ती करें आदि। वहीं, अगर ज्यादा दिक्कत लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
..............................................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।