Diwali 2026 Firecracker Safety: दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है। इस मौके पर कई लोग घरों में दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाते हैं, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि थोड़ी सी लापरवाही इस त्योहार की खुशी को हादसे में बदल सकती है।
बात काम की: दिवाली पर पटाखे जलाते समय कौन सी गलतियां न करें? यहां जानें क्या हैं जरूरी सुरक्षा नियम
- Diwali Firecracker Safety: पटाखे हमेशा खुली जगह पर और बड़ों की निगरानी में जलाएं
- पटाखे जलाने को लेकर क्या नियम हैं? ये भी जरूर जान लें
पटाखे खरीदते समय क्या गलती न करें?
- पटाखे खरीदते समय उनकी क्वालिटी जरूर चेक करें
- सिर्फ उसी दुकान से पटाखे खरीदें, जिसके पास लाइसेंस है
- बिना लेबल वाले, खुले या संदिग्ध पटाखे खरीदने से बचें
- ग्रीन पटाखे खरीद सकते हैं
पटाखे जलाते समय क्या गलतियां न करें?
नंबर 1
- पटाखे जलाने के लिए हमेशा खुली जगह चुनें
- घर के अंदर, बालकनी, सीढ़ियों या बंद जगह पर पटाखे जलाना खतरनाक हो सकता है
- पटाखे जलाते समय उन्हें हाथ में पकड़कर न रखें बल्कि, जमीन पर रखकर पटाखे जलाएं
नंबर 2
- पटाखे जलाते समय ढीले या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें
- सूती और शरीर से फिट कपड़े पहनना बेहतर रहता है
- किसी जलते हुए पटाखे को हाथ से उठाने या उसके पास जाकर देखने की गलती न करें
बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें
- दिवाली पर बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे न जलाने दें
- बच्चों के साथ हमेशा किसी बड़े व्यक्ति को रहना चाहिए
- पटाखे जलाने के लिए मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी रखें
नोट:- अपने शहर में पटाखे जलाने का समय पहले ही जान लें और ये भी जान लें कि आप कौन से पटाखे जला सकते हैं और कौन से नहीं। इसको लेकर प्रशासन और सरकार द्वारा नियम तय किए जाते हैं।