फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

November Vrat Tyohar 2026 List: अहोई अष्टमी के शुभ संयोग के साथ नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, इस महीने धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इसके अलावा तुलसी विवाह, एकादशी और प्रदोष व्रत भी पड़ेंगे। आइए जानते हैं नवंबर 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
november festival calendar 2026 dates and list in hindi know november grah gochar 2026
November Vrat Tyohar 2026 List - फोटो : अमर उजाला AI

November Vrat Tyohar 2026 List: अहोई अष्टमी के शुभ संयोग के साथ नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े और प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज से लेकर छठ पूजा तक जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी। इसके अलावा तुलसी विवाह, एकादशी और प्रदोष व्रत सहित कई धार्मिक तिथियां भी पड़ेंगी। इस दौरान पूजा-पाठ, दान और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ कार्यों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

Trending Videos
november festival calendar 2026 dates and list in hindi know november grah gochar 2026
November Vrat Tyohar 2026 List - फोटो : adobe stock
  • 1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
  • 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
  • 6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
  • 7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
  • 8 नवंबर 2026: दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
  • 9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
  • 10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
  • 11 नवंबर 2026: भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
  • 13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
  • 14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी
  • 15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी
  • 16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
  • 17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
  • 20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
  • 21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
  • 22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
  • 23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)
  • 24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
  • 25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि
  • 27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
november festival calendar 2026 dates and list in hindi know november grah gochar 2026
November Vrat Tyohar 2026 List - फोटो : AI

देवउठनी एकादशी 2026 
पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। वहीं, कुछ वैष्णव परंपराओं में व्रत 21 नवंबर को भी रखा जाएगा। 

दिवाली उत्सव 2026

  • धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • छोटी दिवाली: 7 नवंबर 2026, शनिवार
  • दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा: 8 नवंबर 2026, रविवार
  • गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
  • भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार


देव दीपावली 2026
देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल के दौरान दीपदान का समय शाम 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
november festival calendar 2026 dates and list in hindi know november grah gochar 2026
November Vrat Tyohar 2026 List - फोटो : freepik

नवंबर 2026 में ग्रह गोचर 

  • 6 नवंबर 2026: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 12 नवंबर 2026: मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 13 नवंबर 2026: बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे।
  • 14 नवंबर 2026: शुक्र तुला राशि में मार्गी होंगे।
  • 16 नवंबर 2026: सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 22 नवंबर 2026: शुक्र कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
 

 

भाई दूज 2026: दिवाली के कितने दिन बाद मनाया जाएगा भाई दूज? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, तिलक करने की विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed