फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन में नई मैकलारेन McL 820 सुपरकार का टीजर जारी: जानें McL 820 नाम और कीवी की विशाल मूर्ति का क्या रहस्य है?

Sat, 31 Oct 2026 08:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 08:25 PM IST
सार

  • मैकलारेन ने अपनी अगली सुपरकार को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
  • कंपनी ने लंदन के कोवेंट गार्डन में एक विशाल Kiwi की मूर्ति लगाई है, जिसके किनारे ब्लैक और ऑरेंज लिवरी में “McL 820” लिखा हुआ है।
  • मैकलारेन ने अभी तक इस नाम को किसी प्रोडक्शन मॉडल से जोड़कर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
McLaren Teases McL 820 Supercar in London: Likely 809 HP Hybrid Successor to 750S
Kiwi statue and supercar - फोटो : Amar Ujala

ब्रिटिश सुपरकार निर्माता मैकलारेन (McLaren) ने अपनी अगली नई सुपरकार की झलक दिखाकर ऑटोमोबाइल जगत में हलचल तेज कर दी है। कंपनी ने लंदन के प्रसिद्ध कोवेंट गार्डन में एक विशाल 'कीवी' स्टैच्यू स्थापित किया है। जिसके फ्लैंक पर ब्लैक और ऑरेंज लिवरी में "McL 820" पेंट किया हुआ है। मैकलारेन के नामकरण के पारंपरिक तरीके को देखें, तो यह नया मॉडल 820 PS (लगभग 809 bhp) की जबरदस्त पावर जनरेट कर सकता है। जो इसे ब्रांड की अब तक की सबसे पावरफुल सीरीज-प्रोडक्शन सुपरकार बना देगा। 

 
Trending Videos
McLaren Teases McL 820 Supercar in London: Likely 809 HP Hybrid Successor to 750S
McLaren McL 820 Supercar Teaser - फोटो : McLaren

'McL 820' नाम और विशाल कीवी स्टैच्यू का क्या रहस्य है?

मैकलारेन द्वारा टीज किए गए इस नाम और स्टैच्यू के पीछे बेहद खास वजह जुड़ी हुई है:
  • पावर का संकेत: मैकलारेन की संख्यात्मक नामकरण प्रणाली हमेशा मीट्रिक हॉर्सपावर को दर्शाती है। ऐसे में "820" बैज स्पष्ट रूप से 820 PS (809 bhp) की पावर आउटपुट की ओर इशारा करता है।
  • नया 'McL' प्रीफिक्स: मुख्य लाइनअप के लिए 'McL' प्रीफिक्स बिल्कुल नया है। इसे सबसे पहले इसी साल मोंटेरे कार वीक में पेश की गई मैनुअल गियरबॉक्स वाली रेट्रो-स्टाइल 'McL 6GT' हाइपरकार पर देखा गया था, जो ब्रांड के री-ब्रांडिंग का संकेत देता है।
  • कीवी मैस्कॉट की परंपरा: स्टैच्यू में बना 'स्पीड कीवी' मैस्कॉट कंपनी के संस्थापक ब्रूस मैकलारेन की न्यूजीलैंड की जड़ों को समर्पित है। 
McLaren Teases McL 820 Supercar in London: Likely 809 HP Hybrid Successor to 750S
McLaren McL 820 Supercar Teaser - फोटो : McLaren

क्या McL 820 में हाइब्रिड V8 इंजन देखने को मिलेगा?

  • इन-हाउस हाइब्रिड पावरट्रेन: McL 820 में मैकलारेन द्वारा पहली बार इन-हाउस विकसित और निर्मित किए जा रहे दो नए हाइब्रिड पावरट्रेन में से एक का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। यह इंजन V8 आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है।
  • कड़ी टक्कर: 809 bhp (820 PS) की अनुमानित पावर के साथ यह नया मॉडल Ferrari 12Cilindri और Aston Martin Vanquish के साथ-साथ मिड-इंजन राइवल्स Ferrari 296 GTB और Lamborghini Temerario को सीधे तौर पर चुनौती देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
McLaren Teases McL 820 Supercar in London: Likely 809 HP Hybrid Successor to 750S
McLaren McL 820 Supercar Teaser - फोटो : McLaren

क्या यह नई कार मैकलारेन 750S की जगह लेगी?

  • 750S की विदाई: McL 820 द्वारा McLaren 750S को रिप्लेस करने की उम्मीद है। विभिन्न रूपों (जैसे 720S और लिमिटेड-रन 788HS) में एक दशक तक बिक्री के बाद अगले साल 750S को बंद कर दिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में 750S के अंतिम ऑर्डर्स लेने की घोषणा की थी।
  • लाइनअप में बदलाव: यह नई सुपरकार ऐसे समय में आएगी जब मैकलारेन आर्टुरा V6 सुपरकार और GT को चरणबद्ध तरीके से हटाने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने दोनों के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन सीओओ माइकल स्ट्रॉघन के अनुसार मॉडल पीढ़ियों के बीच उत्पादन रोका नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
McLaren Teases McL 820 Supercar in London: Likely 809 HP Hybrid Successor to 750S
McLaren McL 820 Supercar Teaser - फोटो : McLaren

मैकलारेन की भविष्य की विस्तार योजनाएं क्या हैं?

McL 820 की लॉन्चिंग मैकलारेन के व्यापक प्रोडक्ट एक्सपेंशन का हिस्सा है:
  • नया प्लांट और इन-हाउस इंजन: कंपनी ब्रिटेन में अपना दूसरा कारखाना बना रही है और नए मॉडल्स के विकास के साथ-साथ अपने स्वयं के इंजनों को इन-हाउस असेंबल करने की योजना बना रही है।
  • भविष्य के 3 मुख्य पिलर्स: मैकलारेन की भावी लाइनअप तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित होगी - पारंपरिक सुपरकार्स, एक फ्रंट-इंजन एसयूवी और सीमित संख्या वाली अल्टीमेट सीरीज (जैसे W1 हाइपरकार)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed