Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Wealth pours into Indore's markets on Dhanteras; business exceeds five hundred crore rupees.

इंदौर :धनतेरस पर इंदौर के बाजारों में बरसा धन, पांच सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 08:05 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 06 Nov 2026 08:05 PM IST
सार

दीपावली और धनतेरस पर इंदौर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में ग्राहकों ने दिल खोलकर खरीदारी की। सोने-चांदी के भाव कम होने से बाजार में रौनक बढ़ी और चांदी की खरीदारी ने सोने को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Indore: Wealth pours into Indore's markets on Dhanteras; business exceeds five hundred crore rupees.
इस तरह सजा बर्तनों का बाजार - फोटो : amarujala

विस्तार

इस बार दीपावली की रौनक से इंदौर के बाजार भी दमके। ऑटोमोबाइल सेक्टर और सोने-चांदी के कारोबार में पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई। इस बार धनतेरस पर सोने और चांदी के भाव कम थे। इसका सकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिला। लोगों ने सोने के बजाय चांदी की खरीदारी ज्यादा की।

विज्ञापन

शहर के बाजारों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोरूम से लेकर सड़कों पर दीपावली पूजन की सामग्री बेचने वालों तक, हर जगह ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। शहर के बाजार धनतेरस पर देर रात तक खुले रहे। शोरूम से रात तक उत्पादों को ग्राहकों के घर पहुंचाने का सिलसिला भी चलता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

Indore: Wealth pours into Indore's markets on Dhanteras; business exceeds five hundred crore rupees.
सराफा में उमड़ी भीड़ - फोटो : amarujala

दोपहिया वाहन ज्यादा बिके

ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार अच्छी बिक्री हुई। इस सेक्टर से जुड़े प्रशांत सिसोदिया ने बताया कि टू-व्हीलर सेगमेंट में इस बार अच्छा कारोबार हुआ। इस बार इंदौर संभाग में बारिश कम हुई थी। इस कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक कम आएंगे, लेकिन ग्रामीण ग्राहकी भी कमजोर नहीं रही।

सराफा में बिछा रेड कार्पेट

इंदौर के सराफा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से ही दुकानें खुल गई थीं। सराफा बाजार को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। ग्राहकों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। सराफा की दुकानों में रात तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई। अच्छी ग्राहकी को देखते हुए शुक्रवार को सराफा चौपाटी नहीं लगी।

विज्ञापन

Indore: Wealth pours into Indore's markets on Dhanteras; business exceeds five hundred crore rupees.
लोगों ने सजावट का सामान भी खरीदा। - फोटो : amarujala

बर्तनों से सजाया बाजार

इंदौर के बर्तन बाजार में लोग खरीदारी करने के साथ ही सजावट देखने भी आते हैं। यहां बर्तनों को एक के ऊपर एक रखकर सजाने की परंपरा बरसों पुरानी है, जिसे व्यापारियों ने इस बार भी निभाया। किसी ने बर्तनों से गेट बनाया, तो किसी ने कोठियों को एक के ऊपर एक रखकर आकर्षक सजावट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed