{"_id":"6b099f394a1571ffc402c01c","slug":"mp-cm-suspends-dewas-industry-gm-withholds-supervisor-s-salary-increment-over-public-grievances-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में CM नाराज, देवास के उद्योग महाप्रबंधक निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में CM नाराज, देवास के उद्योग महाप्रबंधक निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
Fri, 27 Nov 2026 08:48 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:48 PM IST
सार
समाधान ऑनलाइन में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग को निलंबित करने और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सैनिक के परिवार को 10 लाख और किसान को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आवेदकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान संबंधित प्रकरण की फाइल प्रस्तुत नहीं कर पाने और समस्या के समाधान में उदासीनता सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और महाप्रबंधक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में देवास की सलोनी सिसोदिया ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। जांच में सामने आया कि छात्रवृत्ति की राशि सलोनी के खाते के बजाय किसी दूसरे खाते में जमा हो गई थी। इस मामले में संबंधित पर्यवेक्षक ने भी जरूरी फॉलोअप नहीं किया। मुख्यमंत्री ने पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- एमपी: नर्मदा के पानी से सीहोर के 76 गांवों के खेत होंगे सिंचित, आठ हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
सैनिक के परिवार को 10 लाख की सहायता
समाधान ऑनलाइन में सैनिक स्वर्गीय पवन यादव के परिवार का मामला भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और सहयोग सरकार की प्राथमिकता है। सैनिक को शहीद का दर्जा देने के संबंध में भी प्रकरण का परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम यादव बोले- सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में
किसान को 50 हजार, ठेकेदार पर एक लाख की पेनल्टी
वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। अधिकारियों को फसल बीमा की राशि के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए। वहीं, देवास के सुरेश मालवीय की नल जल योजना से जुड़ी शिकायत पर लापरवाही के लिए संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और लाल सिंह सहित अन्य आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।