Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Exercise underway to restructure the department eight years after the introduction of GST; proposals for n

यूपी: जीएसटी के आठ साल बाद विभागीय ढांचे में बदलाव की कवायद, नए पदनाम और नई तैनाती का प्रस्ताव; जानिए अपडेट

Sat, 07 Nov 2026 08:30 AM IST
Akash Dwivedi अभिषेक गुप्ता, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

जीएसटी लागू होने के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के कैडर पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मंच ने कुल पद 3012 से बढ़ाकर 3168 करने की मांग की है। इसके तहत पांच नए संभाग, विशेषज्ञ पद और राजस्व संग्रह के लिए अतिरिक्त कर्मचारी प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
UP: Exercise underway to restructure the department eight years after the introduction of GST; proposals for n
जीएसटी - फोटो : amarujala.com

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी के अनुरूप राज्य कर विभाग के कैडर के पुनर्गठन का प्रस्ताव है। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मंच ने नया ढांचा तैयार कर कमिश्नर राज्य कर डॉ. नितिन बंसल को भेजा है। इसमें अधिकारियों के कुल पद करीब 3012 से बढ़ाकर 3168 करने यानी 156 अतिरिक्त पद सृजित करने की मांग है। चीफ कमिश्नर, स्पेशल कमिश्नर, अपर आयुक्त अपील, अपर आयुक्त ऑडिट, अपर आयुक्त रिसर्च एंड डाटा एनालिसिस और अपर आयुक्त प्रवर्तन के पदनाम प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद विभागीय जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। पहले वस्तुओं की बिक्री पर कर वसूली प्रमुख काम था, अब सेवाओं पर भी कर प्रशासन करना है। अंतरप्रांतीय कारोबार, इनपुट टैक्स क्रेडिट, फर्जी फर्मों, रिफंड और डाटा आधारित जांच के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की जरूरत है। इसलिए 2008 की व्यवस्था पर बनी संरचना बदलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

ग्रेड पे के अनुसार 6600 ग्रेड पे वाले उपायुक्त स्तर के पद 496 से बढ़ाकर 572, 5400 ग्रेड पे वाले 964 से 1011 और 7600 ग्रेड पे वाले 157 से 235 करने की मांग है। 4800 ग्रेड पे वाले पद 1275 से घटाकर 1179 होंगे। 8700 ग्रेड पे वाले 77 से 88, 8900 ग्रेड पे वाले 21 से 56 और 10 हजार ग्रेड पे वाले 22 से 27 करने का प्रस्ताव है।
20 जोन बरकरार, पांच नए संभाग बनाने की मांग
 

विज्ञापन

मौजूदा 20 जोन बरकरार रखते हुए संभाग 45 से बढ़ाकर 50 करने की मांग है। गौतमबुद्धनगर में एक, लखनऊ में दो, बस्ती और शाहजहांपुर में एक-एक नया संभाग प्रस्तावित है। 20 जोन में प्रशासन के लिए 20 उपायुक्त प्रशासन और 55 जिलों में 55 सहायक आयुक्त प्रशासन के पद की जरूरत बताई गई है।

ज्ञापन में खंडों में राजस्व संग्रह मजबूत करने के लिए 451 संग्रह अमीन, 113 संग्रह पर्यवेक्षक और 40 संग्रह अधीक्षक के पद मांगे गए हैं। संगठनों के मुताबिक, करदाताओं की बढ़ती संख्या और राजस्व लक्ष्य के मद्देनजर फील्ड स्तर पर पर्याप्त अधिकारी-कर्मचारी तैनात करना जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed