{"_id":"6a4bbd1ad7b667892703fd26","slug":"up-5-kg-lump-removed-from-woman-s-abdomen-doctors-performed-complex-surgery-using-this-technique-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में महिला के पेट से निकाली पांच किलो की गांठ, डॉक्टरों ने इस तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में महिला के पेट से निकाली पांच किलो की गांठ, डॉक्टरों ने इस तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन
Mon, 06 Jul 2026 08:15 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:15 PM IST
सार
राजधानी के चिकित्सकों ने जटिल शल्यक्रिया कर 30 वर्षीय महिला के पेट से करीब पांच किलोग्राम की गांठ और अंडाशय की सिस्ट सफलतापूर्वक निकाली। उपचार के दौरान गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब सुरक्षित रखे गए। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और स्वास्थ्य स्थिर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से पांच किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को सुरक्षित रखा, ताकि भविष्य में महिला की प्रजनन क्षमता पर कोई असर न पड़े।
विज्ञापन
पीजीआई के जनरल हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला (30) को कई माह से पेट में अत्यधिक सूजन और दर्द से की समस्या थी। जांच में उसके गर्भाशय में 25×17 सेमी आकार की गांठ और अंडाशय में सात सेमी की एक सिस्ट का पता चला। गांठ बढ़कर पेट में फैल गई थी।
विज्ञापन
ऑपरेशन करते समय गांठ को हटाते समय आसपास के दूसरे अंगों को नुकसान से बचाना चुनौती भरा था। तीमारदारों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर गांठ और सिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन टीम में डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. रितेश, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. आयुषी, नर्सिंग अधिकारी ज्योति, प्रगति, सोनाली व वंदना भी शामिल रहीं।
विज्ञापन