02:27 PM, 16-Nov-2026
बिहार: छठ के समापन पर 16 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, सामाजिक बुराइयों के प्रतीक रावण का दहन
मुजफ्फरपुर के साहू पोखर घाट पर छठ महापर्व के समापन पर रावण दहन किया गया। 16 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के जरिए दहेज, बाल विवाह, नशाखोरी और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।
और पढ़ें
01:56 PM, 16-Nov-2026
बिहार: छठ के दिन बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़ बोलेरो को मारी टक्कर
मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड स्थित बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक पर सोमवार सुबह आलू से लदा पंजाब नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच-27 से नीचे उतर गया। ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी।
और पढ़ें
01:39 PM, 16-Nov-2026
बिहार: छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत
सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव में छठ महापर्व के दौरान मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय रामनाथ सहनी की मौत हो गई। वह सोमवार को संध्या अर्घ्य देने नदी में उतरे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए।
और पढ़ें
01:10 PM, 16-Nov-2026
बिहार: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर प्रदेश को फिर गुंडाराज और डर के माहौल की ओर ले जाने का आरोप लगाया।
और पढ़ें
12:41 PM, 16-Nov-2026
छठ के रंग में रंगे दिग्गज, चिराग पासवान से अक्षरा सिंह तक दिखी आस्था
छठ के रंग में रंगे दिग्गज, चिराग पासवान से अक्षरा सिंह तक दिखी आस्था
और पढ़ें
12:35 PM, 16-Nov-2026
बिहार: डूबने से दो दसवीं के छात्रों की मौत, पोखर से मिला एक का शव; दूसरे की तलाश जारी
सहरसा जिले में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दसवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। सिमरी बख्तियारपुर के चमराही पोखर में दोस्तों के साथ नहाने गए 17 वर्षीय प्रिंस कुमार की डूबने से मौत हो गई।
और पढ़ें
09:13 AM, 16-Nov-2026
छठ महापर्व संपन्न: पैतृक गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, घाटों का किया दौरा
बिहार में सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। मधुबनी के कमला बलान नदी स्थित परतापुर घाट पर करीब चार से पांच हजार श्रद्धालु चचरी पुल पार कर पहुंचे। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, गोताखोर, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
और पढ़ें
07:46 AM, 16-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
मुजफ्फरपुर में सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढही घाट, अखाड़ा घाट, चंदवारा घाट सहित शहर के विभिन्न घाटों और पोखरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
और पढ़ें