आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राकेश धर द्विवेदी: मैं गीत बन अधरों पर आऊँगा

कविता
                
                                                         
                            मैं गीत बन अधरों पर आऊँगा। 
                                                                 
                            

ये चाँद तारे नील गगन में
कुछ गीत प्यारे गुनगुनाते हैं
ये गीत कुछ और नहीं बस
तेरी मेरी कहानी सुनाते हैं

उस कहानी को सुनते-सुनते
फिर ये भावुक मन फिर रोया है
अधर तो कुछ सुना न सके
पर नयनों ने सब कुछ बोला है

इन नयनों की भाषा को पढ़ तुम
मेरे आँगन में आ जाओ
सूनी पड़ी दिल की बगिया में
रातरानी बनकर बिखर जाओ

तुम्हारे संग जो पल हैं गुजारे
मैं उसे भुला ना पाऊंगा
तुम छन्दों में बस जाओ
मैं गीत बन अधरों पर आऊँगा। 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर