Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Bihar Final selection trials for SMAT T-20 conclude 43 players including Vaibhav Suryavanshi stake their claim

बिहार: एसएमएटी टी-20 के लिए फाइनल चयन ट्रायल संपन्न, वैभव सूर्यवंशी समेत 43 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी

Fri, 06 Nov 2026 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का अंतिम चयन ट्रायल पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में संपन्न हुआ। इसमें वैभव सूर्यवंशी, साकिब हुसैन समेत करीब 43 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनेगी।

विज्ञापन
Bihar Final selection trials for SMAT T-20 conclude 43 players including Vaibhav Suryavanshi stake their claim
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से आयोजित अंतिम चयन ट्रायल शुक्रवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में संपन्न हुआ। बिहार की सीनियर चयन समिति की ओर से आमंत्रित करीब 43 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

ट्रायल में बिहार के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हुए। उनके अलावा आईपीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके तेज गेंदबाज साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, बिपिन सौरभ, आकाश राज और सूरज कश्यप समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की।

विज्ञापन


पढ़ें: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आगामी एसएमएटी टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 से 7 नवंबर तक सीनियर खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए हैं। इसी क्रम में 4 और 5 नवंबर को हुए प्रारंभिक ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आकलन के बाद सीनियर चयन समिति ने 43 खिलाड़ियों को अंतिम ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था। इन सभी खिलाड़ियों को 6 नवंबर को सुबह 9:30 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था।

अंतिम ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और टी-20 प्रारूप के अनुरूप खेल क्षमता का आकलन किया गया। चयन समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और घरेलू क्रिकेट के आगामी सत्र में बिहार की मजबूत एवं प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed