Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू कंटोनमेंट क्षेत्र में एक करोड़ से बनेगा मॉडल स्टेडियम

विज्ञापन
development news
- छावनी परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

- सड़कों पर खर्च होंगे 70 लाख, 2.35 करोड़ से होगा कचरा प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू कंटोनमेंट क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए गए हैं। छावनी परिषद की वीरवार को मासिक बैठक में एक करोड़ रुपये से मॉडल स्टेडियम विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जीबी पंत अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सुधार कार्य शुरू किए गए हैं।

बैठक की अध्यक्षता छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनदीप सिंह कहलोन ने की। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक विक्रम रंधावा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितेश गुप्ता और नामित सदस्य ऋषि दत्त शर्मा मौजूद रहे। बैठक में राजकीय बॉयज हाई स्कूल जम्मू कैंट के मैदान को मॉडल स्टेडियम के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। सांसद ने निर्माण के लिए सांसद निधि से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। जीबी पंत अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन और वैक्यूम सक्शन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और वाई-फाई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। छावनी क्षेत्र की सड़कों के सुधार और सुदृढ़ीकरण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। निर्माण कार्यों के लिए 2.5 करोड़ रुपये का नया टर्म कॉन्ट्रैक्ट आमंत्रित करने और ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए एमआरएफ केंद्र में 2.35 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मशीनरी व संबंधित कार्यों को मंजूरी दी गई। परिषद ने अनुपयोगी कबाड़ की करीब 13 लाख रुपये में नीलामी करने का भी निर्णय लिया। बैठक में सभी एजेंडा बहुमत से पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed