{"_id":"6a5a831921dfa45412096719","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113575-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष फारूक हबीब ने बांदीपोरा में की प्रेस कांफ्रेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेख फारूक हबीब ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रेसवार्ता हमारे रियासत, हमारा हक बैनर के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए चल रहे आंदोलन के संबंध में थी।
यह नारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की ओर से दिया गया है। मौके पर एडवोकेट फारूक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर अडिग प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने तक अपना लोकतांत्रिक संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रखेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना सिर्फ एक राजनीतिक मांग नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का मौलिक अधिकार है। पार्टी इस उद्देश्य को संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।