{"_id":"6a5a859f7f4f31b9270524bd","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-963312-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सीबीआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते असिस्टेंट इंजीनियर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सीबीआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते असिस्टेंट इंजीनियर को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सड़क योजना से जुड़े इंजीनियर के शोपियां स्थित घर की तलाशी ली गई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की जम्मू स्थित एंटी-करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े एक असिस्टेंट इंजीनियर को ट्रैप ऑपरेशन के दौरान 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा। उसकी पहचान शोपियां के चेक सैदपोरा के रहने वाले लियाकत जावेद शेख के तौर पर हुई है।
सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि असिस्टेंट इंजीनियर ने एक व्यक्ति से उसके घर को पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे की मंजूरी देने और जारी करने के लिए पैसों की मांग की थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने शुरू में रिश्वत के तौर पर 50,000 रुपये की मांग की थी। बाद में रकम 30,000 रुपये तय की गई। शिकायत की पुष्टि करने के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज किया और एक ट्रैप बिछाया। एजेंसी ने बताया कि आरोपी को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस बीच सीबीआई की टीम ने जांच के सिलसिले में शोपियां के चेक सैदपोरा में आरोपी के घर की तलाशी भी ली।