Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prakash raj cjp kochi rally against sir

प्रकाश राज का सियासी मैदान में नया मोर्चा: एसआईआर के खिलाफ कोच्चि में उतरेंगे, क्या है सीजेपी की तैयारी?

Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
सार

केरल के कोच्चि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शनिवार को सीजेपी मार्च निकालेगी। इसमें अभिनेता प्रकाश राज, पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य नेता शामिल होंगे। मार्च मरीन ड्राइव से शुरू होकर राजेंद्र मैदान पहुंचेगा, जहां जनसभा होगी। पार्टी इस प्रदर्शन के जरिए SIR को वापस लेने की मांग करेगी।
 

विज्ञापन
prakash raj cjp kochi rally against sir
सीजेपी का प्रदर्शन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल के कोच्चि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शनिवार को विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसका आयोजन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किया जा रहा है। पार्टी ने एसआईआर की प्रक्रिया वापस लेने की मांग की है। इस मार्च में अभिनेता प्रकाश राज और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी शामिल होंगे। आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


कहां से शुरू होगा मार्च और क्या होगा कार्यक्रम?
आयोजकों के मुताबिक, विरोध मार्च शनिवार शाम चार बजे कोच्चि के मरीन ड्राइव से शुरू होगा। यहां से मार्च राजेंद्र मैदान तक जाएगा, जहां एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम को 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम दिया गया है। सीजेपी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इसमें केरल के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचेंगे। खासतौर पर युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कौन-कौन नेता और हस्तियां होंगी शामिल?
अभिनेता प्रकाश राज और पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके के अलावा सीजेपी की राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत के प्रभारी विजय रेड्डी मल्लांगी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दिपके और प्रकाश राज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए। इन वीडियो के जरिए दोनों ने लोगों से विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की क्या तैयारी है?
कोच्चि सिटी पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर कोच्चि के पुलिस उपायुक्त से मुलाकात की थी। पुलिस को उम्मीद है कि मार्च शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

दिल्ली में भी विवादों में रही है सीजेपी, क्या कार्रवाई हुई थी?
कोच्चि में होने वाला यह प्रदर्शन ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है, जब पार्टी के नेता हाल ही में दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया था। इसके बाद दिल्ली में पार्टी की ओर से घोषित तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया था। हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में सीजेपी नेताओं से पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed