{"_id":"6aeea44a981b47090908c118","slug":"pm-modi-diwali-greetings-message-light-over-darkness-viksit-bharat-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पीएम का संदेश: विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान, कहा- निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का प्रतीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली पर पीएम का संदेश: विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान, कहा- निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का प्रतीक
Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने, एक-दूसरे के प्रति सद्भाव रखने और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि त्योहार का यह मौसम सभी को दूसरों के प्रति दयालुता दिखाने, सकारात्मकता अपनाने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काम करने की प्रेरणा देगा।
दिवाली पर पीएम मोदी ने दिया क्या संदेश?
पीएम मोदी ने भारत सरकार के 'जन संपर्क पोर्टल' पर जारी अपने संदेश में कहा, "प्रिय देशवासियों, दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की शाश्वत जीत का उत्सव है।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली भारत की समृद्ध परंपराओं को संजोने और आपसी एकता के बंधन को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा, "दिवाली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे। त्योहार का यह मौसम हमें दयालुता फैलाने, सकारात्मकता अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने की प्रेरणा दे।"
पीएम बोले- विकसित भारत के लिए सभी करें मिलकर प्रयास
पीएम मोदी ने सभी से नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को समृद्ध और 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में एक बार फिर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।