फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi Opposition Rally Politics Ramlila Maidan Expert Analyse effect news updates

खबरों के खिलाड़ी: विपक्ष की रैली से कितनी बदलेगी सियासत? विश्लेषकों ने बताया चुनाव में इसका होगा कितना असर

Sat, 31 Oct 2026 09:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 31 Oct 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi Opposition Rally Politics Ramlila Maidan Expert Analyse effect news updates
खबरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विपक्ष का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। अब इसके अगले पड़ाव में एक नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष इसी मुद्दे पर रैली करने जा रहा है। विपक्ष के आंदोलन के जवाब में अब सत्ता पक्ष में देशभर में अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रहा है। आंदोलनों की इन्हीं सुर्खियों पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अनुराग वर्मा: रैली, प्रदर्शन करना सब बहुत अच्छा है, लेकिन जब चुनाव आएगा तब आप अगर मिलकर लड़ेंगे तभी कोई फायदा है। आंदोलन, प्रदर्शन से एक माहौल बन सकता है। फिलहाल ये मुझे चुनाव में ट्रांसफॉर्म होता नहीं दिख रहा है। अगर इसका चुनाव में असर देखना है तो पहले देश की नब्ज को समझना पड़ेगा। सिर्फ कुछ दिनों के लिए आंदोलन करने से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

पूर्णिमा त्रिपाठी: इस रैली का संदेश साफ है। पहला कि सीईसी के खिलाफ उनकी जो शिकायतें हैं उन्हें जनता तक ले जाना। चुनाव हो न हो विपक्ष को सड़कों पर आना ही चाहिए। अभी जो हो रहा है वो कोई नई चीज नहीं है। जिसको अपनी बात कहनी है, जो पार्टी विपक्ष में उसका फर्ज बनता है कि वो सड़कों पर आए। लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं। चुनाव के नतीजे होना अलग बात है। 

राकेश शुक्ल: मुझे तो लगता है कि लोकतंत्र खुद ही हतप्रभ होगा। क्योंकि एक तरफ रैली हो रही है लोकतंत्र बचाओ। दूसरी तरफ प्रदर्शन हो रहे हैं कि अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ। आप को एक संवैधानिक संस्था से शिकायत है। आप अन्य संवैधानिक संस्थाओं के पास शिकायत लेकर गए हैं। इस रैली की सफलता को लेकर सारे फैसले प्रियंका गांधी कर रही हैं। इस पूरी रैली में सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के साथ है। क्योंकि वो नहीं चाहती कि रैली कहीं से भी कमजोर दिखाई दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed