फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE: रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

Sun, 01 Nov 2026 04:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Nov 2026 04:38 PM IST
खास बातें

चलो दिल्ली LIVE: रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आहूत इस रैली और विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। सीईसी के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष के हल्लाबोल से जुड़े तमाम अपडेट्स और पक्ष-विपक्ष के बयान अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
CEC Gyanesh Kr INDIA Bloc Ramlila Maidan LIVE Chalo Delhi Congress Rahul CJP opposition v BJP NDA Govt react
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:28 PM, 01-Nov-2026

राहुल बोले- तीनों ने देश की आत्मा पर आक्रमण किया

राहुल गांधी ने कहा 'न हम मोदी से नफरत करते हैं, न ही अमित शाह से नफरत करते हैं, न ज्ञानेश कुमार से। मगर आप तीनों ने देश की आत्मा पर आक्रमण किया है। आपने देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है। मेरे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न मोदी, न अमित शाह, न ज्ञानेश कुमार। मगर हमारे लिए सबसे जरूरी चीज, धर्म से भी जरूरी चीज है- हिंदुस्तान के नागरिक की आवाज। अगर आप मुझसे मेरा धर्म पूछें तो मैं कहूंगा कि हिंदुस्तान के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। यही मेरा धर्म है। हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। उन्हें मारेंगे या काटेंगे नहीं।'

राहुल ने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे अहम है। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, दलित हो, महिला हो, विकलांग हो, जो भी हो, हमें सबकी आवाज की रक्षा करनी है। मोदी जी ने और शाह ने देश में नफरत फैला दी है और इससे देश को नुकसान हो रहा है। यह भीड़ चिल्ला रही है, हमें मोहब्बत चाहिए, भाईचारा चाहिए। हम यही कर के दिखाएंगे। यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी का या एक नेता का नहीं है। इसमें सब शामिल हैं। यह हिंदुस्तान की आवाज है। यह हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।
04:24 PM, 01-Nov-2026

2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए हमें: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए हमें। अदाणी जी जो भी करना चाहें, जो भी संस्था लेना चाहें, शिक्षा-स्वास्थ्य को कैप्चर करना चाहें। हर एयरपोर्ट, रेलवे, इन्फ्रास्ट्रक्चर छीन लें। ड्रोन उड़ रहा है यह भी अदाणी का, हथियार भी अदाणी का, ऐसा देश हमें नहीं चाहिए। हम यह होने नहीं देंगे। देश को सही पटरी पर लाने का तरीका इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है। अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं आपको उल्टा बता रहा हूं। नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर जाना भी चाहें तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आपने जो वोट चोरी की है, अदाणी को जो देश बेचा है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा। आप भागने की मत सोचो। आप भाग नहीं सकते। आप यहीं के यहीं रहोगे। आपके खिलाफ जो यह आवाज है, आपके खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी, होगी और होगी।
विज्ञापन
04:17 PM, 01-Nov-2026

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा

राहुल ने कहा कि मैं स्टेज से कहना चाहता हूं। मैं जो कहता हूं वो होता है न। मैंने कोविड-19 के बारे में बोला, सच हुआ। मैं आपको स्टेज से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। और अगर यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से थोड़ी सी छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। इन्होंने नॉर्मल चोरी नहीं की है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको कानूनी गलियारों में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसे देशद्रोही कहते हैं, इसे ट्रीजन कहते हैं और ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनता, न अमित शाह गृह मंत्री बनता। आरएसएस इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सीबीआई, ईडी, न्यायपालिका, नौकरशाही, पुलिस सारी की सारी संस्थाएं, जो आपकी हैं, वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की नहीं, युवाओं की संस्थाएं हैं। वह इन्होंने कैप्चर कर रखी हैं।

नतीजा यह है कि किसानों को अधिकार नहीं मिल रहा, युवाओं को हक नहीं मिल रहा, मजदूरों को हक नहीं मिल रहा। नतीजा पूरा का पूरा धन कुछ लोगों के हाथ में चला गया है- अंबानी, अदाणी। उनका हजारों करोड़ का कर्जा माफ हो जाता है। मगर छोटे किसान, मजदूर का बेटा पैसे नहीं लौटा पाता तो उसे जूते मारकर जेल में डाल देते हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए और यह हम स्वीकार नहीं करेंगे। शिव की बारात का नाम सुना है। उसमें कोई भी जा सकता है। उस तांडव में कोई भी जा सकता है। उसमें कभी नहीं कहा जाता कि कोई रोका जाए। हमें वैसा ही हिंदुस्तान चाहिए।
04:13 PM, 01-Nov-2026

राहुल बोले- संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह, ज्ञानेश कुमार को आपने मैसेज भेजना था, मैसेज भेज दिया है। यह किसी एक राजनीतिक दल की आवाज नहीं है। यह सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। यह हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है। किसानों, मजदूरों की आवाज है और यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट होने नहीं देंगे। आप अपने आप को जितना बड़ा समझो, जितना आपके पास पैसा है, पावर है, आप जो भी हों, आप संविधान से बड़े नहीं हैं, संविधान आपसे बड़ा है।

राहुल ने आगे कहा कि वर्षों से इस देश में वोट चोरी हो रही है। ममता जी ने बंगाल को उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 की लोकसभा, सारे चुनाव में वोट चोरी हुई है, ईवीएम के साथ वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट से नाम काटकर वोट चोरी हुई है। 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। मतलब इतने वोटर्स को हटाया गया। हर सात में से एक वोटर को निकाला गया। 15 फीसदी हिंदुस्तान के वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाया गया, वह भी 2024 के बाद। 2024 में एनडीए और हमारे बीच में तीन फीसदी का फर्क था। उसके बाद 15 फीसदी वोटर्स को वोटिंग लिस्ट से निकाला गया। मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था। चोरी का चुनाव था और यह बात मैं नहीं चुनाव आयोग खुद कह रहा है। क्योंकि उन्होंने 13.5 करोड़ वोटर्स 2024 की लिस्ट से निकाले।
03:59 PM, 01-Nov-2026

ममता बनर्जी बोलीं- ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान लूटा

रामलीला मैदान से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाएंगे। हम छोड़ेंगे नहीं, लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हारे नहीं, हराए गए हैं, बंगाल एसआईआर का पीड़ित है। ज्ञानेश कुमार ने मतगणना को हाईजैक किया। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि- एसआईआर भाजपा की मदद के लिए बनाई गई है। ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इन्होंने राम मंदिर का रुपया भी लूटा है।

 
03:35 PM, 01-Nov-2026

अखिलेश यादव बोले- यूपी में हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट काटे गए

समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''जबसे यह तय हुआ है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। तबसे सामने आ रहा है कि जनता हमारे साथ जुटना चाहती है। अगर मैं यह कहूं कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, उसका गणित हम लगा दें 403 विधानसभाओं का तो हर विधानसभा में वोट कम हुए हैं।  जो लोग तय कर के आए हैं कि अंगद का पैर है, वे जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे। जो लोग दावा करते थे कि डबल इंजन की सरकार है, उन्हें काशी की जनता ने जवाब दिया है। वे एक बार एक हार से संतुष्ट नहीं थे।''

उन्होंने कहा, ''दो रात तीन दिन काउंटिंग की, वे अब भी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं। डबल इंजन वालों को डबल हार और डबल जीरो मिलने का काम हुआ है। वह क्षेत्र कौन सा है। जो लोग काशी का नाम जानते हैं वो यह भी जानते हैं कि वह क्षेत्र क्योटो है। हम जानते हैं कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है। वे जानते हैं कि जनता के बीच जीत नहीं सकते हैं। वे चुनाव आयोग का रास्ता अपना रहे हैं। बंगाल का चुनाव उन्होंने लूटा है। बंगाल चुनाव की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता कि वहां लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों वोट कटवा दिए गए। मुझे याद है कि 2022 में जब चुनाव हुआ था, तब हम सरकार नहीं बना पाए। उसका कारण वोट चोरी ही था। वोटरों को उन्होंने वोटर लिस्ट से हटा दिया। उन्होंने हजारों वोट समाजवादी पार्टी के हटाए थे। उन्होंने मुझे नोटिस दिया था और पूछा था कि किस आधार पर आप कह रहे हैं कि हमने वोट काट दिए हैं। तब सपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर काटे गए वोटों की जानकारी निकाली थी। हमने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को शपथ पत्र में दिया। लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता नहीं चुनाव आयोग कौन सी नींद की गोली लेकर सो रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 01-Nov-2026

खरगे बोले- पीएम मोदी और शाह ने की युवाओं-दलितों का वोट छीनने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''चलो दिल्ली रामलीला मार्च की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने युवाओं, दलितों और महिलाओं का वोट छीनने की कोशिश की। हम इसके खिलाफ रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए हैं। हम ईडी और सीबीआई से डरते नहीं हैं। हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ने वाले हैं। मोदी को हटाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा। मोदी जाएगा, जरूर जाएगा।''
03:24 PM, 01-Nov-2026

तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई थी। उन्होंने कहा कि ये सरकार दो नंबरी है।
03:19 PM, 01-Nov-2026

नेहा बोरा बोलीं- भारत के इतिहास में भाजपा-आरएसएस के लिए जगह नहीं

इंडिया ब्लॉक की रैली में आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, "भारत के जिन लोगों से लोकतंत्र का अस्तित्व है, उनके समानता के मौलिक अधिकार को कुचलने वालों को लगा था कि वे संसद में अपनी सीटें सुरक्षित रखकर सत्ता में बने रहेंगे। वे कहते हैं कि देश की आजादी का भविष्य सिर्फ उन्हीं से शुरू हुआ। उनका दावा है कि भारत को आजादी 2014 में मिली और उन्हें लगता है कि भाजपा के साथ ही भारत का इतिहास भी समाप्त हो जाएगा। आज रामलीला मैदान में मौजूद आप सभी लोग यह साबित कर रहे हैं और गवाही दे रहे हैं कि भारत के गौरवशाली इतिहास में कभी भी भाजपा या आरएसएस के लिए कोई जगह नहीं रही है।"

03:17 PM, 01-Nov-2026

इंडिया ब्लॉक के नेता मंच पर पहुंचे

राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता रामलीला मैदान में बने मंच पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मंच पर पहुंच चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed