Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Akvan likely to intensify into a severe cyclonic storm; heavy rainfall expected over ext 3 days

आंध्र प्रदेश : 'अकवान' के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान

Tue, 17 Nov 2026 09:41 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, अमरावती
आईएएनएस, अमरावती Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Akvan likely to intensify into a severe cyclonic storm; heavy rainfall expected over ext 3 days
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अकवान' अभी एक ही जगह पर स्थिर है। इस चक्रवात के मंगलवार शाम तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इसको तूफान को लेकर आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सलाह दी है।  आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है। इस चक्रवात के मंगलवार शाम तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' पिछले कई घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है। इस चक्रवात के मंगलवार शाम तक एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। फिलहाल यह चक्रवात चेन्नई से 610 किमी, मछलीपट्टनम से 660 किमी, विशाखापत्तनम से 670 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 790 किमी दूर स्थित है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गुरुवार सुबह तक इसके एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की आशंका है। चक्रवात 'अकवान' के शुक्रवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तट से टकराते समय इस चक्रवात के साथ 120–130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, और हवा के झोंके 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। इस चक्रवात के असर से (बुधवार) तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी समस्याओं के समाधान और मदद के लिए लोग 'माना मित्र' के व्हाट्सऐप नंबर 9552300009 पर संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन सहायता के लिए लोग टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों—112, 1070 और 18004250101—पर कॉल कर सकते हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। प्रखर जैन ने बताया कि किसानों को भी खेती-बाड़ी से जुड़े काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed