{"_id":"6afc3f1d616bc53d1904692b","slug":"18-november-2026-major-event-2026-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: पीएम मोदी से मिलेंगे प्रिंस विलियम, योगी के गढ़ में अखिलेश का कार्यक्रम; केंद्रीय कैबिनेट की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: पीएम मोदी से मिलेंगे प्रिंस विलियम, योगी के गढ़ में अखिलेश का कार्यक्रम; केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
सार
नमस्कार! आज है बुधवार यानी 14 नवंबर। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज की तारीख में देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
आज के दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज 18 नवंबर, 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। भारत दौरे पर आए ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां के समीप स्थित रायपुर गांव से पार्टी की 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
आज दिल्ली पहुंचेंगे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
ब्रिटेन की राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिडलटन अपने आधिकारिक भारत दौरे पर हैं। शाही दंपती ने 16 से अब तक मुंबई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिनमें पर्यावरण संबंधी प्रतिष्ठित 'अर्थशॉट पुरस्कार' समारोह भी शामिल है। इसके अलावा, मुंबई प्रवास के दौरान प्रिंस विलियम ने गली क्रिकेट से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया और आम लोगों की तरह मुंबई की मेट्रो रेल की सवारी भी की। मुंबई के इन कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद, शाही दंपती आज राजधानी दिल्ली पहुंचेगी, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसी उच्च-स्तरीय मुलाकात के साथ प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के इस आधिकारिक भारत दौरे का औपचारिक समापन होगा।

Trending Videos
जालंधर से आज 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज यानी 18 नवंबर को जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां के पास स्थित रायपुर गांव से 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी तथा 3 दिसंबर को उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज 'सेवा तीर्थ' में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी 18 नवंबर की सुबह 'सेवा तीर्थ' में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सुशासन और प्रशासनिक सुधारों पर सबसे अधिक जोर दिया जाएगा, जिसके तहत पिछली बैठक में तय किए गए एक्शन प्लान और चर्चाओं की समीक्षा भी होगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं और युवाओं तक सरकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श कर सकते हैं, जबकि इस दौरान कुछ प्रमुख मंत्रालयों की ओर से विशेष प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे।

रांची में आज दोपहर 3 बजे होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
झारखंड मंत्रिपरिषद् की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 18 नवंबर (बुधवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बैठक दोपहर 3 बजे से धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। इस बैठक में कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जायेगी। बैठक के दौरान इन प्रस्तावों पर सरकार की ओर से निर्णय भी लिये जा सकते हैं।

आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी 18 नवंबर को गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से रवाना होकर 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां से दोपहर 12 बजे चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम देवकही के लिए निकलेंगे और लगभग 20 किलोमीटर के रास्ते में कार्यकर्ताओं के स्वागत के बीच दोपहर करीब दो बजे वहां पहुंचेंगे। देवकही में अखिलेश यादव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।