फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 volunteers selected for the Pre-RD Parade Camp

Una News: 50 स्वयंसेवी प्री आरडी परेड कैंप के लिए चयनित

Tue, 03 Nov 2026 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
50 volunteers selected for the Pre-RD Parade Camp
थानाकलां(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौल में आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस युवा नेतृत्व शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में स्कूल शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक अनिल कुमार तक्खी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य संजीव पराशर और उनकी टीम ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अनिल तक्खी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के साथ समाज सेवा के कार्यों में भी भाग लेना चाहिए। इसके पश्चात मुख्यातिथि ने एनएसएस के मेधावी स्वयंसेवियों को पुरस्कार दिए। एनएसएस के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में हमीरपुर और ऊना जिला के 334 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान 25 छात्र और 25 छात्रा स्वयंसेवियों को पूर्व आरडी कैंप के लिए चयनित किया गया। शिविर में गणतंत्र दिवस (आरडी) परेड मार्च की तैयारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व जैसी कई गतिविधियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed