फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One-way and no-entry systems will be implemented in the markets.

Panipat News: बाजारों में लागू होगी वनवे और नो इंट्री की व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
One-way and no-entry systems will be implemented in the markets.
इंसार बाजार में खरीदारों की लगी भीड़। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। इंसार बाजार सहित शहर के 36 बाजारों को वन-वे किया जाएगा। सुबह 10 से शाम सात बजे तक दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए करीब 10 स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
पुलिस और संयुक्त व्यापार मंडल के बीच इस संबंध में बैठक हो चुकी है। व्यवस्था को शनिवार या रविवार से लागू करने की तैयारी है। त्योहारों के चलते बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। धनतेरस और दिवाली पर भीड़ और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में व्यापारियों की ओर से बाजारों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस संबंध में अधिकारियों के साथ दो बैठकें कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों का निरीक्षण किया था। संत निरंकारी समागम में पुलिस की व्यस्तता के चलते व्यवस्था लागू नहीं हो पाई थी। अब पुलिस ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि बाजार प्रधानों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई है। पुलिस पिछले दिनों बड़े आयोजनों में व्यस्त थी। अब एक-दो दिन में बाजारों में वन-वे और नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

जल्द लागू होगी व्यवस्था
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लीखा ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ रही है। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। वन-वे और नो एंट्री व्यवस्था जल्द लागू करने पर चर्चा की गई है।

इन मार्गों पर रहेगी वन-वे व्यवस्था
n
एसडी कॉलेज रोड से अमर भवन चौक और पशु अस्पताल रोड से अमर भवन चौक तक एकतरफा यातायात चलेगा।
n आईबी स्कूल से अमर भवन चौक और जीटी रोड गुरुद्वारा से पचरंगा बाजार होते हुए सर्कुलर रोड से अमर भवन चौक तक भी वन-वे व्यवस्था रहेगी।
n
बाजारों में प्रवेश करने वाले वाहन सनौली रोड स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर की ओर से बाहर निकल सकेंगे। दिल्ली जूस कॉर्नर को मुख्य निकास बिंदु बनाया गया है।
n
अमर भवन चौक पर मुख्य नाका लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। शहर के दूसरे छोर पर वीर भवन चुंगी पर भी नाका रहेगा।
n
एसडी कन्या स्कूल से ठठेरा बाजार और चिमन रसोई चौक की ओर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
n सलारजंग गेट और लालबत्ती चौक से इंसार बाजार व पालिका बाजार की ओर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
n
गुरुद्वारा मार्केट से चौड़ा बाजार और जैन मोहल्ले से इंदिरा बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर भी नाके लगाए जाएंगे।

बाजार प्रधानों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई है। पुलिस पिछले दिनों बड़े आयोजनों में व्यस्त थी। अब एक-दो दिन में बाजारों में वन-वे और नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। - सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed