फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four sisters to take initiation for the welfare of the world; divine dedication ceremony to be held tomorrow

Panipat News: विश्व कल्याण के लिए चार बहनें लेंगी दीक्षा, कल होगा दिव्य समर्पण समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four sisters to take initiation for the welfare of the world; divine dedication ceremony to be held tomorrow
बीके प्रियंका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ब्रह्माकुमारीज संस्था से लंबे समय से जुड़ी चार बहनें एक नवंबर को दीक्षा लेकर अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा और विश्व कल्याण के लिए समर्पित करेंगी।
थिराना स्थित ज्ञान मानसरोवर में होने वाले दिव्य समर्पण समारोह में चारों बहनें संस्था की निर्धारित आध्यात्मिक विधि और मर्यादाओं के अनुसार यह संकल्प लेंगी।
विज्ञापन

समारोह में ब्रह्माकुमारीज संस्था के माउंट आबू मुख्यालय से संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी विशेष रूप से शिरकत करेंगी।
कई लोग बनेंगे साक्षी
पानीपत सर्कल की इंचार्ज राजयोगिनी सरला दीदी का सानिध्य रहेगा, जबकि ज्ञान मानसरोवर के निदेशक राजयोगी भारत भूषण भाई भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर चारों बहनों के परिजन, रिश्तेदार आदि भी साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान मानसरोवर केंद्र के निदेशक भारत भूषण ने बताया कि चारों बहनों का विधिवत समर्पण समारोह विधि-विधान से संपन्न होगा। इसके बाद वे परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने, राजयोग के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव कराने और समाज में प्रेम, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगी।
6 से 18 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा के बाद लिया निर्णय
बाबैल गांव की पूजा ने बीकॉम तक शिक्षा प्राप्त की है। वे 15 वर्षों से संस्था से जुड़ी हैं। पिता रामपाल और माता बिमला पहुंचेंगे।
जींद के धड़ोली की शिवांशी 18 वर्षों से जुड़ी हैं। वे पिल्लूखेड़ा में सेवाएं दे रही हैं। पिता राममेहर और माता कमलेश भी शामिल होंगे। इसी गांव की रीना भी 18 वर्षों से संस्था से जुड़ी हैं और पिल्लूखेड़ा में सेवाएं दे रही हैं। पिता बलवान, माता सावित्री समारोह में मौजूद रहेंगे।

बापौली की प्रियंका की 33 वर्ष की है। वे 2014 से इस मार्ग से जुड़ी हैं वे शांति नगर सेवाकेंद्र में हैं। पिता जयपाल समारोह में आएंगे।

बीके प्रियंका

बीके प्रियंका

बीके प्रियंका

बीके प्रियंका

बीके प्रियंका

बीके प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed