फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children learned the intricacies of being a beautician during a five-day workshop.

Panipat News: पांच दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने सीखी ब्यूटीशियन की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Children learned the intricacies of being a beautician during a five-day workshop.
-थ्रेडिंग व फेशियल में दक्षता हासिल कर बच्चों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा बच्चों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला समीर सैलून-ए फैमिली सैलून के सहयोग से किया गया। इसमें संचालक समीर अहमद ने बच्चों को सौंदर्य देखभाल की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
पांच दिन तक चले इस प्रशिक्षण में बच्चों को थ्रेडिंग, फेशियल और स्किन केयर की बारीकियां सिखाई। बच्चों ने पूरी लगन से फेशियल कला में दक्षता हासिल की। क्लब की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को ऐसा हुनर देना है। इससे वे भविष्य में अपनी आजीविका कमा सकें। सचिव मंजरी गोयल और प्रोजेक्ट अध्यक्ष रजनी बेनीवाल ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं।
विज्ञापन

चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर ने कहा कि किसी को आर्थिक मदद देने से ज्यादा सार्थक उसे आत्मनिर्भर बनाना है। जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अनु कालड़ा और संपादक डॉ. दीप्ति जैन ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यशाला के समापन पर समीर अहमद को सम्मानित किया गया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed