फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 sports, 5,000 athletes the mega sporting event begins today.

Panipat News: 10 खेल, 5000 खिलाड़ी, आज से खेलों का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 sports, 5,000 athletes the mega sporting event begins today.
स्कूली ​खिलाड़ियों के लिए मंगवाए गए गद्दे और कंबल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेशभर के करीब पांच हजार नन्हे खिलाड़ी शनिवार से पानीपत में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आठवीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ 31 अक्तूबर को होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ी 10 खेलों में दमखम दिखाएंगे। खेल मुकाबलों के साथ सात सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा। इसके बाद निर्धारित खेल स्थलों पर मुकाबले कराए जाएंगे। आयोजन के लिए बीईओ जयपाल सरोहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) रविंद्र अंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को लड़कियों के मुकाबले होंगे, जबकि एक नवंबर को लड़कों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। दो नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर के अलग-अलग स्कूलों में व्यवस्था की गई है। तीनों समय के भोजन की व्यवस्था राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान : आर्य बाल भारती स्कूल, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाल बत्ती, आईबीएल पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप और जिनवाणी पब्लिक स्कूल। इसके अलावा सभी जिलों के स्केटिंग के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था एसडी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-6 में की गई है।
ठहरने की व्यवस्था : खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर के आठ स्कूलों में व्यवस्था की गई है। स्केटिंग के खिलाड़ियों के लिए एसडी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-6 में अलग से इंतजाम किए गए हैं। खेल प्रशिक्षकों और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि तीनों समय का भोजन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने से छोटे बच्चों को अपने खेल स्थल या विश्राम स्थल से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड तक पैदल आना-जाना पड़ेगा जिससे उन्हें परेशानी होगी। उनका सुझाव है कि बच्चों के भोजन की व्यवस्था उनके ठहरने के स्थानों पर ही की जानी चाहिए थी।


आठ स्थानों पर होंगे मुकाबले
आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी, कुश्ती, रस्साकशी और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। आर्य बाल भारती स्कूल में खो-खो, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में शतरंज और कैरम, एमएएसडी पब्लिक स्कूल में स्केटिंग, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में योग और शिवाजी स्टेडियम में जिम्नास्टिक की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में सात सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन स्थल
n
आर्य कॉलेज : कबड्डी, कुश्ती, रस्साकशी, एथलेटिक्स
n
आर्य बाल भारती : खो-खो
n जीएमएसएसएसएस लाल बत्ती : शतरंज, कैरम
n एमएएसडी स्कूल : स्केटिंग
n
एसडी स्कूल जीटी रोड : योग
n
शिवाजी स्टेडियम : जिम्नास्टिक
n
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल : सांस्कृतिक गतिविधियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed