Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former NERMU General Secretary KL Gupta passes away

गोरखपुर: नरमू के पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता का निधन, 109 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 06 Nov 2026 03:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Nov 2026 03:38 PM IST
सार

केएल गुप्ता की निधन की खबर से पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और एनई रेलवे मजदूर यूनियन ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Former NERMU General Secretary KL Gupta passes away
केएल गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के लगातार 60 बार महामंत्री रहे 109 वर्षीय केएल गुप्ता का शुक्रवार का निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 12 बजे अपने गोरखपुर के पुर्दिलपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में वह यूनियन के अध्यक्ष थे। पिछले साल अस्वस्थता पर उन्होंने महामंत्री का पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन


उनके निधन की खबर से पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और एनई रेलवे मजदूर यूनियन ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्र, फेडरेशन के सहायक महामंत्री नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी, फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी व यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकार नाथ सिंह, मंडल मंत्री संजय कुमार पांडेय आदि पदाधिकारियों ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed