फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Lock Upp 2 Shilpa Shinde Insult Akanksha Choudhary Video Goes Viral

‘थोड़ा दिमाग पर भी काम करती’, शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा चौधरी को टोका; योगेश बहस पर उतर आया; देखें वीडियो

Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
सार

Reality Show Lock Upp 2 Update: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में जब से शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई, उनका किसी न किसी से झगड़ा या मनमुटाव होता रहता है। हालिया एक एपिसोड में वह आकांक्षा चौधरी को उल्टा-सीधा बोलती नजर आईं। ऐसे में आकांक्षा चौधरी के करीबी दोस्त योगेश ने शिल्पा को ही खरी-खोटी सुना दी।

विज्ञापन
Lock Upp 2 Shilpa Shinde Insult Akanksha Choudhary Video Goes Viral
'लॉकअप 2' में आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम@netflixindiareality

विस्तार

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हर हफ्ते प्रतियोगी अपनी जिंदगी से जुड़े राज बताते हैं। आकांक्षा चौधरी ने भी बताया कि जब वह एक ब्यूटी पेजेंट में गई थीं तो इनसिक्योरिटी की वजह से कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाए थे। अपने बारे में यह बात जब वह बता रही थीं तो एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने उसे टोक दिया। अटपटी बातें भी आकांक्षा को कह दी। 

विज्ञापन

शिल्पा की बात योगेश को बुरी लग गई 
शिल्पा का कहना था कि आकांक्षा चौधरी जो बातें बता रही हैं, वह पहले भी बता चुकी है, ऐसे में वह बातों को रिपीट कर रही है। इसी बीच शिल्पा ने कहा, ‘अपने दिमाग पर भी थोड़ा काम करवा लेती।’ यह सुनकर आकांक्षा चौधरी के करीबी दोस्त ने शिल्पा को टोका और कहा, ‘आपको किसी की बात सुननी चाहिए, आप बडे़ हैं, तो ढंग से बात करें।’ इस बात पर शिल्पा गुस्सा हो जाती हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)


विज्ञापन
विज्ञापन

Lock Upp 2 Shilpa Shinde Insult Akanksha Choudhary Video Goes Viral
लॉकअप सीजन 2 के होस्ट फराह खान, रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

इस हफ्ते कौन होगा शो से बाहर? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में योगेश रावत ही शो से बाहर होने वाले हैं। इससे पहले वाले हफ्ते में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो से बाहर हुई थीं। अब शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा जैसे कई सेलेब्स बचे हैं। 

विज्ञापन

क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed