Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   singer Diljit Dosanjh Indore concert: Instructions issued against songs that may negatively influence children

दिलजीत दोसांझ: 15 नवंबर को इंदौर में होगा कॉन्सर्ट, नहीं गाएंगे 'पटियाला पैग' समेत ये गाने, जानिए क्यों?

Sat, 07 Nov 2026 10:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh Indore concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट की पुष्टि कर दी है।
  • यह कॉन्सर्ट उनके ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली कॉन्सर्ट से हुई।
  • हालांकि, इंदौर टूर में दिलजीत के कुछ गानों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
singer Diljit Dosanjh Indore concert: Instructions issued against songs that may negatively influence children
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 अक्तूबर 2026 को इस टूर का पहला कॉन्सर्ट किया। अब अगला पड़ाव इंदौर है। 15 नवंबर को प्रस्तावित दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले तीन से चार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। मेल में कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। इसके बावजूद सिंगर यह कॉन्सर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कुछ गानों पर लगाया गया प्रतिबंध
सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच भी दिलजीत दोसांझ अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह प्रतिबंध हैं। वे इंदौर में फैंस के लिए संगीत की शाम सजाने पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस कॉन्सर्ट में 'पटियाला पैग' समेत कुछ गानों पर प्रतिबंध लगने की खबर है। इसके अलावा मंच पर बच्चों को बुलाए जाने पर भी रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्सर्ट से पहले तय किए गए सख्त नियम
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना ऑरा टूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इवेंट से कुछ दिन पहले ही उनके आने वाले कॉन्सर्ट की जांच हो रही है। कुछ सख्त नियम तय किए गए हैं। चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत के बाद खबर है कि महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जा,एं जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।
निर्देशों में खास तौर पर शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों से बचने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

'पटियाला पेग' समेत ये गाने नहीं गाएंगे
इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन सख्त हैं। आयोजकों को कुछ निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ गानों पर बैन लगाया गया है, जिन्हें सिंगर कॉन्सर्ट में नहीं गा सकेंगे। इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक 'पटियाला पेग' शामिल है। इसके अलावा '5 तारा ठेके', 'जेब विचों फ्रीम' और 'जट्ट फायर करदा' भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं आएंगे। आयोजकों को यह भी साफतौर पर बताया गया है कि सिंगर 15 नवंबर को शो के में इन गानों पर परफॉर्म नहीं करेंगे।

आयोजकों को दिए गए निर्देश
निर्देशों के बारे में बात करते हुए, महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रजनीश सिन्हा ने कहा, 'दिलजीत दोसांझ का एक कॉन्सर्ट 15 नवंबर को ट्वेंटी वन बिजनेस पार्क में होने वाला है। हमें चंडीगढ़ से एक लेटर मिला है, जिसमें ड्रग्स, नशीले पदार्थों या हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के बारे में बताया गया है।  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, हमने आयोजकों को लिखा है कि ऐसे गाने न गाए जाएं, क्योंकि उनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है'। बता दें कि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम ने अब तक इन कथित निर्देशों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed