Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   did taylor swift will get dadasaheb phalke award user ask question know the answer

क्या टेलर स्विफ्ट को सम्मान देगी भारत सरकार?: यूजर्स ने 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पर उठाए सवाल; जानें सच्चाई

Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

  • 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' की विजेताओं की सूची में टेलर स्विफ्ट का नाम है।
  • इस पर यूजर्स इस बात को लेकर हैरान हो गए हैं कि क्या विदेशी कलाकार को भारत सरकार सम्मानित करेगी।
  • इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि टेलर स्विफ्ट को सरकार सम्मान देगी या नहीं?

विज्ञापन
did taylor swift will get dadasaheb phalke award user ask question know the answer
टेलर स्विफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) अवार्ड्स 2026' ने विजेताओं की लिस्ट जारी की है। इसमें कई भारतीय कलाकारों के साथ विदेशी कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। फैंस इस बात को लेकर हैरान हो गए कि क्या विदेशी कलाकार टेलर स्विफ्ट को 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि यह पुरस्कार क्या है और यह 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से कितना अलग है।
विज्ञापन
Trending Videos

did taylor swift will get dadasaheb phalke award user ask question know the answer
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ftaylorswift
क्या है 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स'?
दरअसल 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। जबकि 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF)' मुंबई में मौजूद एक निजी संस्था की तरफ से आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है। दोनों सम्मान एक दूसरे से बहुत अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

did taylor swift will get dadasaheb phalke award user ask question know the answer
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@Taylor Swift
विवादों में रहा 'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' 
'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' संस्था विवादों में भी रही है। साल 2025 में मुंबई पुलिस ने इसके संस्थापक और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। उन पर इस पुरस्कार के नाम का गलत इस्तेमाल करने और सरकार का समर्थक होने का झूठा दावा करने जैसे आरोप लगे थे।
विज्ञापन

did taylor swift will get dadasaheb phalke award user ask question know the answer
धुरंधर - फोटो : एक्स
'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' की विजेताओं की लिस्ट में किसका नाम?
  • शुक्रवार को इस संस्था ने विजेताओं की घोषणा की।
  • इसमें रणवीर सिंह, यामी गौतम, अक्षय खन्ना, अनीत पड्डा, कमल हासन, जयदीप अहलावत और टेलर स्विफ्ट जैसे कलाकारों के नाम नजर आए। लिस्ट में विदेशी कलाकारों के नाम देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए।
  • उनको लगा कि शायद टेलर स्विफ्ट को 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।
  • हालांकि ऐसा नहीं है। उन्हें 'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' दिया जाएगा।

DPIFF 2026: 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म: टेलर स्विफ्ट को मिलेगा यह सम्मान, देखें पुरस्कारों को पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed