फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Sunny Deol Rakul Preet And Ramayana Starcast Arrive In Style At Grand Premiere In Mumbai

रामायण: साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, रणबीर-रकुल से सनी देओल तक; फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचे ये सितारे

Tue, 03 Nov 2026 09:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

  • नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
  • इससे पहले आज मुंबई में फिल्म की ग्रैंड प्री-रिलीज स्क्रीनिंग और रेड कार्पेट इवेंट का आयोजन हुआ। 
  • इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Sunny Deol Rakul Preet And Ramayana Starcast Arrive In Style At Grand Premiere In Mumbai
रामायण फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर की रामायण जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले मुंबई में फिल्म की ग्रैंड प्री-रिलीज स्क्रीनिंग की गई। इसमें आलिया भट्ट, रवि दुबे, सनी देओल समेत फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी शामिल हुई। 
विज्ञापन


रणबीर कपूर 
मुंबई में हुई फिल्म की ग्रैंड प्री-रिलीज स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर भी लाल कलर का कुर्ता पहनकर शामिल हुए। बता दें कि रणबीर 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट
इस इवेंट में रणबीर कपूर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। दोनों अपने शानदार अंदाज में नजर आईं। आलिया ने इस खास मौके के लिए हल्के समुद्री नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हॉल्टर नेक डिजाइन वाला हैवी वर्क ब्लाउज कैरी किया।

वहीं, नीतू कपूर भूरे रंग के मॉडर्न आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने काउल नेक टॉप के साथ वाइड लेग ट्राउजर पहना था।



रवि दुबे

प्रीमियर में रवि दुबे, उनकी पत्नी सरगुन मेहता और उनका परिवार साथ दिखा। बता दें कि रवि फिल्म में राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते दिखेंगे । 


काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ब्लैक कलर की खूबसूरत स्ट्रैपलेस ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस पर सिल्वर रंग की चमकदार डिटेलिंग थी, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया। वे साथ में अपने बच्चे को भी लेकर आईं। बता दें कि फिल्म 'रामायण' में वह रावण की रानी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं।


सनी देओल
अभिनेता सनी देओल व्हाइट कलर के शानदार सूट में नजर आए। इसके साथ उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट और ब्लैक सनग्लासेस पहने। उनका अंदाज काफी रॉयल लग रहा था।


रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ब्लैक कलर के एम्बेलिश्ड ब्लेजर और मैचिंग वाइड लेग ट्राउजर में नजर आईं। वहीं, जैकी भगनानी ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी। दोनों का ऑल ब्लैक लुक काफी शानदार था। ‘रामायण’ में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। 


लारा दत्ता
अभिनेत्री लारा दत्ता ने इस इवेंट के लिए टील ब्लू कलर का खूबसूरत आउटफिट चुना। उन्होंने मैचिंग स्कर्ट के साथ साटन फिनिश वाला लॉन्ग टॉप पहना। इसके साथ गोल्डन जूलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। फिल्म में लारा दत्ता रानी कैकेयी के रोल में नजर आएंगी।

वहीं साक्षी मलिक ने ब्लू और व्हाइट चेक प्रिंट वाला स्लीवलेस टॉप पहना। इसके साथ उन्होंने लाइट ब्लू डेनिम जींस कैरी की। उनका यह लुक काफी स्टाइलिश और खूबसूरत था।


विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इस खास मौके पर ब्लैक कलर का क्लासिक कुर्ता सेट पहना। वे अपने परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे। फिल्म में विवेक विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं, जो एक राक्षस राजकुमार और शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) के पति हैं। 
Trending Videos

Alia Bhatt Sunny Deol Rakul Preet And Ramayana Starcast Arrive In Style At Grand Premiere In Mumbai
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- रामायण: क्या तीन पार्ट में बनेगी फिल्म? रणबीर कपूर ने गलती से कर दिया बड़ा खुलासा; बोले- 'जिंदगी भर हमारा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed