फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Uditi Singh Calls Breakup With Karan Wahi A Blessing In Disguise

बिग बॉस 20: 'वो थोड़ा डॉमिनेंट था', करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह

Tue, 29 Sep 2026 03:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 03:40 PM IST
सार

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने एक्टर करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Uditi Singh Calls Breakup With Karan Wahi A Blessing In Disguise
करण वाही और उदिति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @karanwahi, @uditisinghh

विस्तार

उदिति सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने  शो में स्काउट ओपी से बातचीत के दौरान करण वाही से अपने ब्रेकअप पर खुलकर चर्चा की। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में बढ़ने लगी थीं परेशानियां
स्काउट के साथ बातचीत में उदिति ने कहा, 'मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक ब्लेसिंग इन डिस्गाइज था। वो थोड़ा डॉमिनेंट था। सपोर्ट मिलने के बजाय मुझसे लगातार कहा जाता था, ‘आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता।’ जब आपका अपना पार्टनर ही आपको डिमोटिवेट करता है, तो उसका असर होता है।'
विज्ञापन


उदिति ने बताया कि उनके और करण के रिश्ते में तनाव की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर, अलग-अलग सोच और रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें भी धीरे-धीरे बड़े झगड़े की वजह बनने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदिति ने कहा, 'मेरे चीजों को साफ रखने के तरीके उनके तरीकों से अलग थे।' उन्होंने बताया कि उनके पालतू डॉग नोआ की देखभाल भी दोनों के बीच लगातार बहस की एक वजह बन गई थी।

Bigg Boss 20 Uditi Singh Calls Breakup With Karan Wahi A Blessing In Disguise
करण वाही और उदिति सिंह - फोटो : एक्स
2019 में शुरू हुआ था रिश्ता
उदिति के मुताबिक, उनका और करण वाही का रिश्ता साल 2019 में शुरू हुआ था। उदिति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई बार रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करने के बावजूद चीजें सही नहीं हो पातीं।

अगर रिश्ते में सही तालमेल और सही समय न हो, तो लंबे समय तक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। उनके लिए यह ब्रेकअप बाद में उनकी पर्सनल और करियर ग्रोथ के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ।

Bigg Boss 20 Uditi Singh Calls Breakup With Karan Wahi A Blessing In Disguise
करण वाही और उदिति सिंह - फोटो : एक्स
कब हुआ दोनों का ब्रेकअप
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदिति सिंह और करण वाही दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।
  • दोनों का 2022 में ब्रेकअप हो गया था।
  • करण वाही 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
  • करण 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- राइज एंड फॉल 2: शो में क्यों शामिल हुए शहजाद पूनावाला? खुद बताई बड़ी वजह; 'हनुमान अंश' का भी किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed