Alpha: 'हमारी 'अल्फा' डायरी के कुछ पन्ने'; अभिनेत्री ने साझा किए YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के BTS पल
BTS Glimpses Of Alpha: अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज सोमवार को उन्होंने इस फिल्म के BTS (बिहाइंड द सीन) पल साझा किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह 03 जुलाई को रिलीज हुई। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार दिखा है। वहीं, उनके साथ शरवरी ने भी कंधा मिलाया है। इस फिल्म की थिएटर रिलीज के बीच आलिया ने शूटिंग के दौरान की पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां साझा की हैं।
आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कुछ तस्वीरे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि फिल्म के लिए आलिया और शरवरी ने किस कदर मेहनत की है।
Alpha Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'अल्फा'? रविवार को धांसू कमाई के बाद चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
आलिया भट्ट ने क्योंकि एक्शन का दम दिखाया है। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दिया। उन्होंने जिम में वर्कआउट किया। तस्वीरों में उनकी मेहनत और समर्पण देखे जा सकते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमारी अल्फा डायरी के कुछ पन्ने'। बता दें कि यह YRF स्पाई वर्ल्ड की पहली महिला केंद्रित फिल्म है।
कुछ तस्वीरों में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस एक्शन सीन फिल्माती दिख रही हैं। इसके अलावा सेट पर बैठकर थोड़े फुरसत के पल बिताती नजर आ रही हैं।
अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज सोमवार को इस फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, इससे पहले दो दिन वीकएंड पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। आज वीकडेज की शुरुआत के कारण कलेक्शन में गिरावट आई है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिाकओं में हैं।