Aamir Gauri wedding: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर-गौरी, शाहरुख से मिलने पहुंचे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
Aamir Khan Spotted With Wife Gauri: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने बीते दिन 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के बाद आज सोमवार को पहली बार कपल को साथ देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट हमसफर बन गए हैं। कल रविवार को आमिर खान ने गौरी से शादी रचाई। आमिर खान के घर आयोजित एक निजी समारोह में दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज हुई। इस दौरान परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त उपस्थित रहे। शादी के बाद पहली बार आमिर खान और गौरी को सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया है। इस बीच आमिर खान ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से भी मुलाकात की।
सादगीभरे अंदाज में दिखे आमिर खान और गौरी
आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट शादी के बाद पहली बार साथ दिखे। गौरी ब्लैक ट्राउजर और टीशर्ट में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। वहीं, आमिर खान ब्लैक कलर के सलवानुमा ट्राउजर और ब्लू-व्हाइट प्रिंट कुर्ते में दिखे। कपल ने पैपराजी को भी पोज दिए।
शाहरुख खान से मिले आमिर खान
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से शादी के बाद शाहरुख खान से भी मुलाकात की। दोनों खान एक्टर्स को साथ में देखा गया। सामने आए वीडियो में शाहरुख खान ब्लू शर्ट और जींस में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ने पैप्स को पोज दिए। इस दौरान आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान भी उपस्थित थे।
आमिर की शादी में शामिल हुए ये चर्चित चेहरे
कल आमिर खान और गौरी की शादी में फिल्म, खेल और राजनीति जगत से भी कुछ लोग पहुंचे थे। आमिर खान के दोस्त राज ठाकरे अभिनेता की शादी में पहुंचें। राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। इसके अलावा आमिर के दोस्त इरफान पठान पहुंचे। फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने भी शादी में शिरकत की थी। आमिर की निजी जिंदगी की बात करें तो यह उनकी तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर खान ने दूसरी बार किरण राव से 2005 में शादी की थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया।