Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Advisory: Verify University Recognition and Course Approval Before Admission

यूजीसी: छात्रों और अभिभावकों को सलाह, किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिले से पहले जरूर रखें इन चार बातों का ख्याल

Wed, 18 Nov 2026 05:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

यूजीसी ने फर्जी विश्वविद्यालयों के संबंध में छात्रों और अभिभावकों के लिए सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से कहा है कि किसी संस्थान में प्रवेश लेने या उससे जुड़ी शैक्षणिक अथवा वित्तीय प्रतिबद्धता करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
 

विज्ञापन
UGC Advisory: Verify University Recognition and Course Approval Before Admission
UGC Advisory For University Recognition - फोटो : AI Generated

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों को किसी भी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी कानूनी मान्यता और पाठ्यक्रम की वैधता जांचने की सलाह दी है। आयोग ने कहा है कि केवल विज्ञापन, वेबसाइट, ब्रोशर या सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर संस्थान की मान्यता पर भरोसा न करें। इसके लिए आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूनिवर्सिटी में दाखिले से पहले किन 4 बातों की जांच करें?

यूजीसी ने संस्थान में प्रवेश लेने से पहले चार प्रमुख बिंदुओं की पुष्टि करने को कहा है:

  1. कानूनी मान्यता: यह जरूर चेक करें कि शिक्षण संस्थान संबंधित कानूनों के तहत विधिवत स्थापित या मान्यता प्राप्त है या नहीं।
  2. डिग्री देने का अधिकार: पुष्टि करें कि संस्थान को संबंधित पाठ्यक्रम चलाने और डिग्री या अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रदान करने का कानूनी अधिकार है या नहीं। इसके लिए यूजीसी अधिनियम, 1956 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों को ध्यान में रखना होगा।
  3. नियामक संस्थाओं की मंजूरी: देखें कि संस्थान ने यूजीसी और अन्य संबंधित वैधानिक या नियामक निकायों से जरूरी मान्यता, अनुमति और स्वीकृति प्राप्त की है या नहीं।
  4. कोर्स और पढ़ाई के तरीके की वैधता: यह भी जांचें कि संबंधित पाठ्यक्रम, पढ़ाई का माध्यम और अध्ययन केंद्र का स्थान नियमानुसार है या नहीं। इसमें डिस्टेंस एजुकेशन, ऑनलाइन शिक्षा, ऑफ-कैंपस केंद्र और स्टडी सेंटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी की

यूजीसी ने देश में मान्यता प्राप्त और फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी की है। यूजीसी ने देशभर में कुल 32 विश्वविद्यालयों को फर्जी करार दिया है। फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची यहां देखें...

विज्ञापन

विज्ञापन और वेबसाइट के दावों पर न करें भरोसा

यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी संस्थान के प्रचार सामग्री, वेबसाइट, ब्रोशर या सोशल मीडिया पोस्ट को ही उसकी मान्यता का प्रमाण नहीं मानना चाहिए। संस्थान की ओर से किए गए दावों की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइटों और संबंधित नियामक संस्थाओं के रिकॉर्ड से करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed