Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad blast has a Pakistan connection

गाजियाबाद धमाके का पाकिस्तान से कनेक्शन: शहजाद भट्टी के लिए काम करता है तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान; खुलासा

Mon, 09 Nov 2026 10:29 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

शुक्रवार रात वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका हुआ, जिससे दीवारों में दरारें आईं। एनआईए की जांच में एक संगठन के भट्टी से जुड़े होने की बात सामने आई। कौशांबी में 25 आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान शहजाद भट्टी का नाम आया था।

विज्ञापन
Ghaziabad blast has a Pakistan connection
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वसुंधरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार रात हुए धमाके की जांच अब पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है। एनआईए की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चौकी पर धमाका करने वाला तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के लिए कार्य कर रहा है। 2023 के अंत में बनाए गए इस संगठन में कश्मीर के कुछ युवाओं को गुमराह कर भर्ती किया गया है। इस मामले में आईएसआई की फंडिंग का एंगल भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एनआईए की जांच में धमाके में पोटेशियम क्लोरेट के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि धमाके को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर किन लोगों की मदद ली गई और इसके पीछे कौन-कौन सक्रिय रहे। वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद एनआईए के साथ आईबी, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से मिली थी शहजाद की जानकारी
इसी वर्ष कौशांबी थानाक्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 25 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया था। शहजाद अपने नेटवर्क की मदद से रेलवे स्टेशनों समेत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान तक पहुंचाता था। शहजाद के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने शहजाद के खिलाफ शिकायत दी थी, उसमें उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई थी। ऐसे में वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद पुराने मुकदमे, जासूसी गिरोह और संदिग्ध स्थानीय संपर्कों को जोड़कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

श्रीराम सेतु पर लगे सीसीटीवी खराब, ट्रैफिक पुलिस के कैमरों से ली जा रही फुटेज
वसुंधरा चौकी धमाके की जांच में एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज जुटाने में परेशानी हो रही है। श्रीराम सेतु पर लगे नगर निगम के कैमरे खराब होने के कारण उनसे फुटेज नहीं मिल पा रही है। ऐसे में एजेंसियां ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की मदद से घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों खंगाल रही हैं। संदिग्धों की आवाजाही और घटना से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल जांच का सबसे अहम पहलू धमाके में इस्तेमाल सामग्री, घटना को अंजाम देने वाले लोगों और उनके पाकिस्तान स्थित संपर्कों की पुष्टि करना है। एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर कड़ी जोड़ने में लगी हैं।

- गाजियाबाद पुलिस, राज्य एजेंसी समेत केंद्रीय एजेंसी इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पाकिस्तान कनेक्शन भी जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। - राज करन नय्यर, अपर आयुक्त गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed