{"_id":"6a4bfead73fa26d5fc0fb297","slug":"humidity-rose-after-the-rain-people-were-left-distressed-by-sweating-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74208-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, पसीने से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, पसीने से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मिनट की बारिश भी नहीं दिला सकी गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा, लेकिन इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर करीब तीन बजे हुई करीब 15 मिनट की तेज बारिश के बाद कुछ देर के लिए मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन बारिश थमते ही तेज धूप निकल आई और उमस पहले से अधिक बढ़ गई। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे।
रविवार की बारिश के बाद सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। सुबह से ही उमस का असर बढ़ने लगा। सुबह 10 बजे के बाद पंखों की हवा भी बेअसर महसूस होने लगी। अधिक पसीना आने से लोगों को शरीर में पानी की कमी की शिकायत होने लगी। इसके चलते शहर में जूस की रेहड़ियों, ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों और फलों के ठेलों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। हालांकि आर्द्रता का स्तर बढ़कर 74 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास काफी अधिक रहा। दोपहर बाद हुई बारिश से शहर के कुछ निचले इलाकों में मामूली जलभराव भी देखने को मिला। शाम के समय भी उमस कम नहीं हुई। इसका असर बाजारों और पार्कों में दिखाई दिया, जहां सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। बच्चे भी पार्कों में खेलने के लिए कम पहुंचे। मौसम विभाग ने आठ जुलाई तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग का अनुमान है कि बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आएगी, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।