{"_id":"6aefa2b726f74838930d5163","slug":"accused-in-the-murder-of-former-tech-mahindra-executive-arrested-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: टेक महिंद्रा के पूर्व प्रमुख का हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच दिन पहले भी हुई थी गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: टेक महिंद्रा के पूर्व प्रमुख का हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच दिन पहले भी हुई थी गाली-गलौज
Sun, 08 Nov 2026 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2026 03:45 AM IST
सार
फरीदाबाद के सेक्टर 21 में पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के पूर्व क्षेत्रीय बिजनेस हेड की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी तांबा कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद ही आरोपी परिवार के साथ भाग गया था।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI
विस्तार
फरीदाबाद के सेक्टर 21 में पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के पूर्व क्षेत्रीय बिजनेस हेड की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी तांबा कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद ही आरोपी परिवार के साथ भाग गया था। मृतक परमजीत धनखड़ (44) सिंगापुर में वियतनाम स्थित एफपीटी सॉफ्टवेयर कंपनी लिमिटेड में सीओओ के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बल्लभगढ़ के डीएलएफ चौक से 24 घंटे के अंदर मोहन शर्मा उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से 15 खाली कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक परमजीत सेक्टर-21सी में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते थे। आरोपी मोहन शर्मा भी इसी मकान में द्वितीय तल पर रहता है।
विज्ञापन
परमजीत दो दिन पहले ही सिंगापुर से भतीजे की शादी में शामिल होने आए थे। पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से 16 गोलियां चला दीं। परमजीत को 9 गोलियां लगीं। शौर्य ने गाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
पांच दिन पहले भी की थी गाली-गलौज
कुत्ते को पार्किंग क्षेत्र में शौच कराने पर पांच दिन पहले भी आरोपी ने गाली-गलौज की थी।