{"_id":"6a4bf217f009f7b7c00b0693","slug":"vikasnagar-dispute-between-vip-convoy-and-locals-in-chakrata-after-vehicle-collision-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन टकराने के बाद बढ़ा मामला: चकराता में VIP काफिले और स्थानीय लोगों में विवाद, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन टकराने के बाद बढ़ा मामला: चकराता में VIP काफिले और स्थानीय लोगों में विवाद, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
Mon, 06 Jul 2026 11:56 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:56 PM IST
सार
चिरमिरी टॉप के पास कथित वीआईपी काफिले के एक वाहन ने चकराता के एक स्थानीय व्यवसायी के वाहन को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन मौके से निकल गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
चकराता में विवाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकराता में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद हरियाणा से आए कथित वीआईपी काफिले और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। चिरमिरी टॉप के पास काफिले के एक वाहन की ओर से स्थानीय व्यवसायी की कार को टक्कर मारने के बाद मामला बढ़ा और स्थानीय लोगों ने काफिले को दो बार रोकने का प्रयास किया। सूचना पर साहिया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर काफिले को रोका और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिरमिरी टॉप के पास कथित वीआईपी काफिले के एक वाहन ने चकराता के एक स्थानीय व्यवसायी के वाहन को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन मौके से निकल गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने चकराता बस स्टैंड पर काफिले को रोकने की कोशिश की, लेकिन वहां नोकझोंक हो गई। काफिले के तीन वाहनों में गनर के साथ कई लोग सवार थे। बाद में कोरूवा क्षेत्र में भी काफिले को रोकने का प्रयास किया गया, जहां फिर विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन
कुत्तों की लड़ाई में मालिकों की हाथापाई: पिटबुल ने किया हमला, लाठियों से किया वार, दरोगा और बेटे का सिर फूटा
विज्ञापन
सूचना मिलने पर साहिया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर काफिले को रोक लिया। थाना प्रभारी कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।