Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Distribution of responsibilities 16 new members appointed to four key councils issues order

उत्तराखंड में दायित्व बंटवारा: चार प्रमुख परिषदों में 16 नए सदस्यों की नियुक्ति, शासन ने जारी किया आदेश

Thu, 12 Nov 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 12 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

परिषदों में नवनियुक्त सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। इस सूची में सर्वाधिक हिस्सेदारी उधमसिंह नगर और देहरादून जिले के नेताओं व समाजसेवियों को मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand Distribution of responsibilities 16 new members appointed to four key councils issues order
आदेश जारी - फोटो : freepik.com

विस्तार

उत्तराखंड में चार प्रमुख परिषदों में 16 नए सदस्य नियुक्त किए गए हैं। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सभी नवनियुक्त सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। इस सूची में सर्वाधिक हिस्सेदारी उधमसिंह नगर और देहरादून जिले के नेताओं व समाजसेवियों को मिली है। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में सबसे अधिक नौ सदस्यों को स्थान दिया गया है। इनमें ऊधमसिंह नगर से सर्वाधिक छह सदस्य हरलोक सिंह नामधारी (गदरपुर), सीमा कौर (बाजपुर), रमेश सिंह (काशीपुर), महेन्द्र सिंह (सितारगंज), मनजीत सिंह बिट्टा (गदरपुर) और जगजीत सिंह मल्ली शामिल हैं।

इनके अलावा हरिद्वार से ओमकार जैन, नैनीताल के मल्लीताल से गजाला कमाल और देहरादून के विजय पार्क निवासी खालिद हसन उर्फ आजाद को परिषद का सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


UK Top News: सीएम ने विकास योजनाओं की दी सौगात, दून के लेफ्टिनेंट कर्नल बलिदान, रेखा का हरदा पर पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसी क्रम में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद में चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें देहरादून के चकराता क्षेत्र से अनुराधा और लोअर तुनवाला निवासी धामी लाल कोषवाल, उधमसिंह नगर के सितारगंज से पुष्कर सिंह और रुद्रप्रयाग से पूर्व सैनिक एवं योगा शिक्षक पदमेन्द्र सिंह कुंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, उत्तराखंड राज्य सहकारी परिषद में डोईवाला (देहरादून) के पुरुषोत्तम डोभाल और गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) के अमरजीत सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में देहरादून की सरोजनी सेमवाल को सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed