फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi 51 Minute Solo Performance Steals Spotlight Congress Students Goonj Event Mega Show Dehradun

51 मिनट का वन मैन शो: मंच पर शिक्षक तो कभी चिंतित अभिभावक दिखे राहुल, कार्यक्रम में नहीं की कोई सियासी बात

Sat, 18 Jul 2026 06:48 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Jul 2026 06:48 AM IST
सार

देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी का अंदाज अलग नजर आया। करीब 51 मिनट तक चले संवाद में मंच पर अकेले राहुल गांधी ने कभी शिक्षक की भूमिका निभाई तो कभी चिंतित अभिभावक की तरह युवाओं की बात सुनी। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को युवाओं के बीच एक मेगा इवेंट के रूप में पेश किया, जिसमें पार्टी के बड़े नेता मंच से दूर दर्शकों के बीच मौजूद रहे और राहुल ने सियासी भाषण से परहेज करते हुए छात्रों से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi 51 Minute Solo Performance Steals Spotlight Congress Students Goonj Event Mega Show Dehradun
छात्रों के बीच राहुल गांधी - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

बारिश के पानी के बीच युवाओं से लबालब भरा पंडाल। सामने सजा हुआ एक मंच। उस पर खड़े नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। पार्टी के सभी नेता पंडाल के साइड में। 51 मिनट का यह वन मैन शो कांग्रेस युवाओं के बीच मेगा इवेंट बनाकर लाई। शो में राहुल गांधी जहां एक शिक्षक जैसी चिंता में नजर आए तो उनके चेहरे पर पेपर लीक के पीड़ित अभिभावकों का दर्द भी नजर आया।

विज्ञापन

राहुल गांधी के इस शो को बाकायदा युवाओं पर केंद्रित करते हुए सजाया गया था। शाम को 7:52 बजे राहुल ने मंच से पेपर लीक पर बात शुरू की तो कोई भाषण नहीं दिया। उन्होंने युवाओं से जुड़ने का प्रयास करते हुए सीधे पेपर लीक के दंश पर बात की शुरुआत की। स्पष्ट कर दिया कि ये कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्रों की गूंज हमारी परीक्षा प्रणाली को लेकर है।

विज्ञापन


उन्होंने शिक्षक की तरह चिंता जताई कि कैसे हर साल करोड़ों घरों से आप जैसे युवा कम से कम पांच साल तक अपना सामान्य जीवन छोड़कर दिन-रात जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसमें पूरा परिवार आपका साथ देता है। परिवार का करीब नौ लाख रुपये खर्च आता है लेकिन एक पेपर लीक उस युवा से उसका सपना छीन लेता है। 10 साल में 152 बार के हिसाब से देखें तो हर महीने देश में एक पेपर लीक होता है। आज तक पेपर लीक पर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चार युवाओं के दर्द को मंच से सबको सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोर दरवाजे से पेपर लीक वालों को एंट्री
इस शो के दूसरे पहलू को देखें तो राहुल एक अभिभावक की भांति चिंतित नजर आए। अभिभावकों के तौर पर उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण में आत्महत्या करने वाली रिया थापा को मंच पर बुलाकर उनका दर्द सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि रिया थापा के परिवार की तरह देश के 22 परिवार इस दंश को झेल रहे हैं। राहुल ने कहा, पेपर लीक आपकी मेहनत, आपका और आपके माता-पिता का अपमान है। राहुल ने बताया कि कैसे पूरा सिस्टम इस पेपर लीक में शामिल है। कोचिंग से लेकर माफिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लेकर मंत्रालय तक। एक बाप की मेहनत की नौ लाख रुपये कमाई छीनकर कैसे चोर दरवाजे से पेपर लीक वालों को एंट्री दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी का दून दौरा: छात्रों के गूंज शो में दिखा नया अंदाज, लेजर लाइट और संगीत के बीच मंच पर पहुंचे

पूरा ध्यान, पेपर लीक के दर्द से जुड़ाव पर

राहुल गांधी का यह इवेंट पूरी तरह से पेपर लीक के दर्द को युवाओं के दिलों तक पहुंचाने पर केंद्रित नजर आया। लिहाजा, यहां उस दर्द को उभारने वाले तमाम किरदार मंच पर लाए गए। सभी ने अपनी भूमिका निभाकर युवाओं से जुड़ने का प्रयास किया। शाम 8:43 बजे उन्होंने कार्यक्रम खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed