{"_id":"61f4401d4d9abb6d5346433e","slug":"asked-for-extortion-of-25-lakhs-by-messaging-to-the-school-operator-dehradun-news-drn402742041","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालिका को मैसेज कर मांगी 25 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालिका को मैसेज कर मांगी 25 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी स्कूल संचालिका से फोन पर मैसेज कर मांगी गई है। 25 लाख न देने पर स्कूल संचालिका ओर परिवार को जान से मारने की धमकी गई है। शिकायत के बाद पटेलनगर पुलिस रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक उदय विहार, पटेलनगर निवासी मधु बहुगुणा पत्नी मनीष बहुगुणा टीचर है। उनका चोयला में अपना स्कूल भी है। मधु बहुगुणा को बृहस्पतिवार सुबह फोन पर अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उसे उनकी (मधु बहुगुणा) के नाम की सुपारी मिली है। मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई है कि अगर वह अपने और परिवार की जान बचाना चाहती है तो वह 25 लाख रुपये तैयार रखे। साथ ही इस बात की इंक्वायरी करने पर घर के सभी बच्चे से लेकर बूढ़े तक किसी को न छोड़ने की धमकी दी गई है। इसके लिए उन्हें शुक्रवार तक का समय दिया गया है। रंगदारी की शिकायत के बाद पटेलनगर पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है। पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर की पहचान के लिए सीडीआर निकाली जा रही है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।