फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand 4th T20 Indian Seamer Arshdeep Singh Stats Fewest balls to 150 wickets

अर्शदीप का कमाल:  टी20 में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज, ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय

Fri, 30 Oct 2026 03:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

  • भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
  • अर्शदीप सिंह ने मैच में एक ही विकेट लिया, लेकिन वह टी20 में 150 विकेट पूरे करने में सफल रहे।
  • अर्शदीप भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 में 150 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
India Vs New Zealand 4th T20 Indian Seamer Arshdeep Singh Stats Fewest balls to 150 wickets
अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। अर्शदीप सबसे कम गेंदों पर ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। टी20 में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम है। वहीं, इस सूची में दूसरे स्थान पर राशिद खान हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं अर्शदीप 
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सबसे ऊपर हैं। वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 126 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के सफेद गेंद वाले मैचों में वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। अर्शदीप ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और जनवरी 2025 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। अर्शदीप ने बेन डकेट को आउट करके अपना 97वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था और युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों के पिछले भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। अब अर्शदीप भारत के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 में 150 विकेट पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
अर्शदीप सिंह 103 150
जसप्रीत बुमराह 100 126
अक्षर पटेल 115 115
हार्दिक पांड्या 138 114
कुलदीप यादव 56 98
विज्ञापन

इस साल अर्शदीप का रहा है दबदबा 
अर्शदीप एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप इस साल अब तक 40 टी20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर जोश लिटिल हैं जिन्होंने 2022 में 39 विकेट चटके थे। वहीं, 2024 में वानिंदु हसरंगा ने 38 और 2022 में भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में 37 विकेट अपने नाम किए थे। 

सबसे कम गेंदों पर टी20 में 150 विकेट
खिलाड़ी गेंदें
वानिंदु हसरंगा 2035
राशिद खान 2098
अर्शदीप सिंह 2143
एहसान खान 2320

कौन बना अर्शदीप का 150वां शिकार
अर्शदीप सिंह ने चौथे टी20 में सिर्फ एक ही विकेट झटका। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। सैंटनर अर्शदीप का टी20 में 150वां शिकार बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed