फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Announce U19 Asia Cup Squad: Aaryavir Sehwag, Anvay Dravid Included; Lakshya Raichandani to Lead

अंडर-19 एशिया कप: भारतीय टीम का एलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; कौन करेगा नेतृत्व? देखें स्क्वॉड

Fri, 30 Oct 2026 03:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 30 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

  • ओमान में पांच से 14 नवंबर तक खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
  • लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे।
  • टीम में पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।

विज्ञापन
India Announce U19 Asia Cup Squad: Aaryavir Sehwag, Anvay Dravid Included; Lakshya Raichandani to Lead
अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने शुक्रवार को एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। समिति की अगुवाई नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर अवाना कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन पांच से 14 नवंबर तक ओमान की राजधानी मस्कट में होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सहवाग और द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें
  • भारतीय टीम में दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के बेटों को शामिल किया गया है। पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान एवं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ टीम का हिस्सा होंगे।
  • अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच पारियों में 358 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और दो शतक शामिल रहे।
  • वहीं, आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों में 173 रन की शानदार पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। विकेटकीपर के तौर पर अन्वय के अलावा रजत बघेल को भी टीम में शामिल किया गया है। ईशान सूद ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में आठ मैचों में 23 की औसत से 13 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई से मुकाबला
भारतीय टीम को एशिया कप के ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें हैं। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को जगह मिली है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत छह नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। भारत और नेपाल के बीच मुकाबला ओसीसी टर्फ-1 मैदान पर होगा। इसी मैदान पर भारत-पाकिस्तान मैच भी खेला जाएगा, जबकि यूएई के खिलाफ भारतीय टीम ओसीसी टर्फ-2 पर उतरेगी।

आठ बार खिताब जीत चुका है भारत
अंडर-19 पुरुष एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक आठ बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, पिछले संस्करण में भारतीय टीम को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 191 रन से हार का सामना करना पड़ा था और उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था।

इस बार भारतीय टीम की नजरें खिताब वापस हासिल करने पर होंगी। टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके आ रही है। भारत ने पिछले महीने राजकोट और अहमदाबाद में खेली गई अंडर-19 वनडे सीरीज 3-0 और टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।

भारत की अंडर-19 टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।

अंडर-19 एशिया कप में भारत का कार्यक्रम

दिन

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

शुक्रवार

6 नवंबर 2026

भारत बनाम नेपाल

ओसीसी टर्फ-1, मस्कट

रविवार

8 नवंबर 2026

भारत बनाम पाकिस्तान

ओसीसी टर्फ-1, मस्कट

मंगलवार

10 नवंबर 2026

भारत बनाम यूएई

ओसीसी टर्फ-2, मस्कट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed