{"_id":"6a4bd2c72efd38b62900a15a","slug":"secl-employee-subhanshu-dhruv-24-drowned-in-satrenga-river-during-picnic-body-found-after-24-hours-family-devastated-had-lost-father-four-years-ago-korba-news-c-1-1-noi1487-4474366-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गया SECL कर्मी नदी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गया SECL कर्मी नदी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव; परिजनों में कोहराम
Mon, 06 Jul 2026 10:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:18 PM IST
सार
कोरबा के सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद हुआ। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन
SECL कर्मी नदी में डूबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ आए सुभांशु का शव करीब 24 घंटे बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुभांशु ध्रुव निवासी कोरबा अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक मनाने गया था। बताया जा रहा है कि सभी नदी में बने टापू तक जाने की कोशिश कर रहे थे। बीच में सुभांशु वापस लौटने लगा, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने और ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना श्यांग पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर श्यांग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। लेकिन अंधेरा और तेज पानी के कारण रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11.30 बजे सुभांशु का शव पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल शव को SECL अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है। मृतक की मां के मंगलवार को आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुभांशु के परिवार पर यह दूसरा बड़ा सदमा है। चार वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत SECL में नौकरी मिली थी। ढाई वर्ष से वह SECL कोरबा क्षेत्र की सेंट्रल वर्कशाप में कार्यरत था। घर का एकमात्र कमाने वाला बेटा होने के कारण उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
