{"_id":"6afbdc551d96f9b8c90428b5","slug":"udaipur-viral-video-man-asks-foreign-youtuber-for-a-lip-kiss-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वन लिप किस प्लीज...' विदेशी महिला के सामने शख्स ने रख दी अजीब मांग, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
'वन लिप किस प्लीज...' विदेशी महिला के सामने शख्स ने रख दी अजीब मांग, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
Tue, 17 Nov 2026 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
Viral Video: राजस्थान के उदयपुर में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही विदेशी यूट्यूबर के साथ एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। एक अनजान शख्स ने कैमरे के सामने उनसे लिप किस की मांग कर दी। महिला के बार-बार मना करने के बावजूद वह अपनी बात दोहराता रहा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@justketh_irl
विस्तार
राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और शाही मेहमान नवाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों की ऐसी हरकतें देखने को मिल जाती हैं, जो दूसरों को असहज कर देती हैं। इन दिनों उदयपुर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ सड़क पर एक शख्स ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, थाई-फ्रेंच मूल की मशहूर यूट्यूबर रात के समय उदयपुर के एक सार्वजनिक इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक अनजान शख्स उनके पास पहुंच गया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आया, लेकिन कुछ ही देर में उस शख्स ने ऐसी मांग कर दी, जिससे यूट्यूबर असहज हो गईं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बार-बार मना करने पर भी नहीं माना शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स महिला के पास आकर कहता है, 'वन किस प्लीज, वन लिप किस' यानी एक किस प्लीज, एक लिप किस। उसकी यह बात सुनकर यूट्यूबर तुरंत मना कर देती हैं। वह साफ कहती हैं कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना है। इसके बावजूद वह शख्स अपनी बात दोहराता रहता है और बार-बार किस करने की गुजारिश करता है। इस दौरान महिला के चेहरे पर असहजता साफ दिखाई देती है। हालांकि, वह घबराने के बजाय समझदारी से स्थिति को संभालती हैं। जब शख्स की मांग पूरी नहीं होती, तो वह साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहता है। इस पर यूट्यूबर हामी भर देती हैं और उसके साथ तस्वीर खिंचवाती हैं।
वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि किसी अनजान व्यक्ति से इस तरह की मांग करना और मना करने के बाद भी बार-बार उसे दोहराना बिल्कुल गलत है।एक यूजर ने कमेंट किया कि किसी महिला के पास जाकर इस तरह लिप किस मांगना बेहद शर्मनाक है। वहीं, दूसरे यूजर ने यूट्यूबर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिना घबराए जिस तरह पूरी स्थिति को संभाला, वह काबिले तारीफ है। एक और यूजर ने लिखा कि जब कोई महिला मना कर दे तो उसकी ना का सम्मान करना चाहिए।
