{"_id":"6aedb42e39557dc796036d25","slug":"3000-tarantulas-hidden-in-socks-seized-peru-airport-spider-smuggling-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यों मोजे में छिपाकर ले जा रहे थे 3 हजार जिंदा मकड़ियां? एयरपोर्ट पर बैग खोलते ही अधिकारियों के उड़ गए होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्यों मोजे में छिपाकर ले जा रहे थे 3 हजार जिंदा मकड़ियां? एयरपोर्ट पर बैग खोलते ही अधिकारियों के उड़ गए होश
Fri, 06 Nov 2026 04:34 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:34 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, पेरू के एक एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों के सामान में तीन हजार से ज्यादा जिंदा मकड़ियां रखी हुई थीं। यह देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
क्यों मोजे में छिपाकर ले जा रहे थे 3 हजार जिंदा मकड़ियां?
- फोटो : AI
विस्तार
कोई भी व्यक्ति सफर पर जाते समय अपने बैग में कपड़े, जूते और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का रखता है। लेकिन पेरू के एक एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों के सामान से ऐसी चीज बरामद हुई, जिसे देखकर सुरक्षाकर्मियों के भी होश उड़ गए। दरअसल, इन यात्रियों ने अपने बैग के भीतर 3 हजार से ज्यादा जिंदा मकड़ियां रखी हुई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खतरनाक नजर वाली मकड़ियों को मोजे के अंदर छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों को संदेह इनकी तस्करी कर इन्हें जर्मनी ले जाने की तैयारी थी, जहां इन्हें महंगे दामों पर बेचा जाता।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के बाद अधिकारियों ने ली बैगों की तलाशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला पेरू के कालाओ शहर में स्थित जॉर्ज शावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। यहां पर मंगलवार को अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ यात्री अपने सामान के जरिए वन्यजीवों की तस्करी करने की कोशिश में है। सूचना मिलने के बाद तीन यात्रियों के सूटकेस की जांच की गई। अधिकारियों के बैग खोलते ही अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
यात्रियों ने अपने सूटकेस में करीब 15 से 20 मोजे रखे हुए थे। पहली नजर में यह सामान्य मोजे लग रहे थे, लेकिन जब इनकी बारीकी से जांच की गई तो इनके अंदर हजारों जिंदा मकड़ियां छिपी मिलीं। अधिकारियों ने कुल तीन हजार से ज्यादा टैरेंटुला मकड़ियां बरामद कीं। इनमें मकड़ियों के अंडे, छोटी उम्र की मकड़ियां और पूरी तरह विकसित वयस्क मकड़ियां भी शामिल थीं। बड़ी संख्या जीवों को छिपाकर ले जाने की कोशिश ने एयरपोर्ट अधिकारियों को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम, हर कोई कर रहा सलाम
हिरासत में तीन विदेशी नागरिक
पेरू की नेशनल फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ सर्विस (SERFOR) के मुताबिक, पकड़े गए तीन यात्रियों में दो जर्मनी और एक पोलैंड का नागरिक है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि ये सभी मकड़ियों को जर्मनी ले जाकर बेचने वाले थे। SERFOR की वाइल्डलाइफ फॉरेस्ट्री कंट्रोल टेक्नीशियन कोरा सुआरेज के मुताबिक, टैरेंटुला की कुछ प्रजातियों की कीमत वन्यजीव बाजार में काफी अधिक है। इनके आकर्षक रंग, बड़े आकार और अनोखी बनावट के कारण लोग इन्हें अपने घरों में पालने और निजी कलेक्शन में रखने के लिए खरीदते हैं।
वायरल: कोटा में पढ़ाई छोड़ लड्डू के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस भी लट्ठ लेकर मैदान में कूदी, वीडियो वायरल
उन्होंने बताया कि इन मकड़ियों की उन लोगों के बीच काफी मांग होती है, जिन्हें दुर्लभ और अलग-अलग प्रजातियों के जीवों को इकट्ठा करने का शौक होता है। फिलहाल तीनों विदेशी नागरिकों को पेरू की पर्यावरण अपराध पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।