Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Self-Drive Car Rental Tips, 5 Essential Thing, Check Before Taking Keys

सेल्फ-ड्राइव कार बुक कर रहे हैं?: चाबी लेने से पहले ही जांचें ये पांच बातें, नहीं तो सफर में हो सकती है दिक्कत

Sun, 15 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 15 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • भरोसेमंद और रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म से करें बुकिंग।
  • गाड़ी लेते समय चारों तरफ का वीडियो बनाएं।
  • टायर, स्टेपनी और टूल किट की करें जांच।
  • रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जैसे कागजात देखें।

विज्ञापन
Self-Drive Car Rental Tips, 5 Essential Thing, Check Before Taking Keys
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कहीं घूमने जाने का प्लान हो या फिर शहर में अपनी सुविधा से सफर करना हो, सेल्फ-ड्राइव कार किराए पर लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आप खुद गाड़ी चलाते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार सफर तय कर सकते हैं, लेकिन किराए पर कार लेते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी यात्रा का मजा खराब कर सकती है। गाड़ी में पहले से मौजूद खरोंच, खराब टायर या रेंटल एग्रीमेंट की शर्तों की जानकारी न होना बाद में परेशानी की वजह बन सकता है।

विज्ञापन

इसलिए सेल्फ-ड्राइव कार की चाबी लेने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच करना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ सफर के दौरान सुरक्षा बनी रहती है, बल्कि कार लौटाते समय अतिरिक्त चार्ज या विवाद से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं किराए पर सेल्फ-ड्राइव कार लेते समय किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


1. भरोसेमंद कंपनी या एप से ही बुक करें

  • सेल्फ-ड्राइव कार बुक करने के लिए हमेशा किसी भरोसेमंद और रजिस्टर्ड कंपनी या एप का इस्तेमाल करें। बुकिंग से पहले प्लेटफॉर्म के रिव्यू और रेटिंग जरूर पढ़ें। इससे आपको कंपनी की सर्विस और ग्राहकों के अनुभव का अंदाजा मिल सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, बुकिंग के दौरान मिलने वाली कीमत को ही अंतिम किराया न मानें। यह भी चेक करें कि इसमें कोई अतिरिक्त चार्ज तो शामिल नहीं है। सिक्योरिटी डिपॉजिट, डिलीवरी फीस और दूसरे संभावित शुल्कों की जानकारी पहले ही ले लें।


2. कार की हालत का वीडियो और फोटो बना लें

  • गाड़ी की चाबी मिलने के बाद तुरंत सफर शुरू न करें। सबसे पहले कार के बाहर और अंदर अच्छी तरह जांच करें। बॉडी पर खरोंच, डेंट, टूटे हुए हिस्से या किसी तरह की दूसरी खराबी दिखाई दे, तो उसकी फोटो और वीडियो बना लें।
  • कार के चारों तरफ और केबिन के अंदर की रिकॉर्डिंग करना बेहतर रहेगा। इससे कार लौटाते समय पहले से मौजूद नुकसान को लेकर किसी तरह का विवाद होने पर आपके पास सबूत रहेगा। अगर कोई खराबी दिखाई देती है, तो उसे कंपनी के प्रतिनिधि को भी बताएं।


3. टायर, स्टेपनी और टूल किट चेक करें

  • सफर पर निकलने से पहले कार के चारों टायर की स्थिति जरूर देखें। टायर में हवा सही है या नहीं, कहीं कट या ज्यादा घिसावट तो नहीं है, इसकी जांच करें। इसके साथ ही स्टेपनी यानी स्पेयर टायर की मौजूदगी और उसकी हालत भी देख लें।
  • कार में जैक और जरूरी टूल किट है या नहीं, यह भी चेक करना जरूरी है। लंबी दूरी के सफर में टायर पंक्चर होने जैसी स्थिति आ सकती है। ऐसे में ये चीजें आपके काम आ सकती हैं।


4. गाड़ी के जरूरी दस्तावेज जांचें

  • किराए पर कार लेते समय उसके जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर करें। इनमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वैध इंश्योरेंस, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट और लागू परमिट शामिल हैं।
  • यह भी सुनिश्चित करें कि दस्तावेज वैध हों और कार का इस्तेमाल आपके तय किए गए सफर के लिए नियमों के अनुसार किया जा सकता हो। किसी दस्तावेज को लेकर संदेह हो, तो कंपनी से इसकी जानकारी लें।


5. रेंटल एग्रीमेंट की शर्तें ध्यान से पढ़ें

  • कार किराए पर लेने से पहले रेंटल एग्रीमेंट को जल्दबाजी में कभी भी स्वीकार न करें। इसमें किलोमीटर लिमिट, तय समय से ज्यादा इस्तेमाल, लेट रिटर्न और ओवरस्पीडिंग से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • यह भी समझ लें कि तय किलोमीटर से ज्यादा गाड़ी चलाने पर कितना अतिरिक्त शुल्क लगेगा। कार देर से लौटाने पर क्या चार्ज देना होगा और किसी नुकसान की स्थिति में आपकी जिम्मेदारी क्या होगी, इसकी जानकारी पहले ही ले लें।


कार की चाबी लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
सेल्फ-ड्राइव कार किराए पर लेना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन बुकिंग से लेकर कार लौटाने तक सतर्क रहना जरूरी है। कार की हालत, दस्तावेज, फ्यूल और एग्रीमेंट की शर्तों की पहले से जांच करने से कई परेशानियों से बचा जा सकता है। जल्दबाजी में गाड़ी लेने के बजाय कुछ मिनट जांच के लिए देना आपके सफर को ज्यादा सुरक्षित और आसान बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed