{"_id":"6af153bb4d66071ec608ad7c","slug":"essential-driving-tips-for-severe-post-diwali-smog-and-pollution-how-to-stay-safe-on-road-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद जहरीली हवा और स्मॉग में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग?: जानें बेहद जरूरी सेफ्टी टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
दिवाली के बाद जहरीली हवा और स्मॉग में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग?: जानें बेहद जरूरी सेफ्टी टिप्स
Mon, 09 Nov 2026 10:31 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:31 AM IST
सार
- दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।
- पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और पहले से मौजूद प्रदूषक हवा की गुणवत्ता को और खराब कर सकते हैं।
- ऐसे में रोजाना कार या बाइक से सफर करने वाले लोगों के लिए सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
Car driving in smog
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिवाली के बाद पूरे देश, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुकी है। जहरीली हवा, धुंध और जहरीले स्मॉग के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बल्कि सड़क पर गाड़ी चलाने वालों के लिए गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी पैदा करती है। राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो, दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया। दीवाली के जश्न के साथ ही हवा और जहरीली हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अगर आपको इस प्रदूषण और कम दृश्यता के बीच सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलना पड़ रहा है, तो सुरक्षित रहने के लिए ऑटो एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाए गए ये खास ड्राइविंग और कार मेंटेनेंस टिप्स आपकी बहुत मदद कर सकते हैं।
सुरक्षित सफर के लिए घर से निकलने से पहले कार के इन कंपोनेंट्स की तुरंत जांच कर लें:
विज्ञापन
कम विजिबिलिटी और स्मॉग के दौरान ड्राइविंग स्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए?
कम दृश्यता के दौरान सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए सबसे पहला कदम अपनी ड्राइविंग आदतों में बदलाव लाना है:- स्पीड कम रखें और सुरक्षित दूरी बनाएं: स्मॉग में आगे चल रहे वाहन से हमेशा सामान्य दिनों से दोगुनी दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आने वाली गाड़ियां आपसे टकरा सकती हैं।
- लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स का इस्तेमाल: स्मॉग या धुंध में कभी भी 'हाई-बीम' हेडलाइट्स का इस्तेमाल न करें। हाई-बीम की रोशनी स्मॉग से टकराकर वापस आपकी आंखों पर रिफ्लेक्ट होती है। हमेशा लो-बीम और फॉग लाइट्स ऑन रखें।
- लेन अनुशासन: सड़क पर अचानक लेन बदलने से बचें और सड़क पर बनी सफेद/पीली पट्टियों को गाइड की तरह फॉलो करें।
विज्ञापन
जहरीली हवा को कार के केबिन में प्रवेश करने से कैसे रोकें?
बाहर की प्रदूषित हवा कार के अंदर न आए, इसके लिए क्लाइमेट कंट्रोल और एयर वेंटिलेशन सेटिंग्स का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है:- एयर री-सर्कुलेशन मोड ऑन रखें: अपनी कार के एसी में एयर री-सर्कुलेशन (Air Recirculation) बटन को चालू रखें। यह केबिन के अंदर की हवा को ही फिल्टर करके घुमाता है और बाहर की जहरीली धुंध व धुएं को अंदर आने से रोकता है।
- विंडो शीशे बंद रखें: भारी ट्रैफिक, निर्माण स्थलों और धूल भरी सड़कों पर कार के शीशे बंद रखना बेहतर है। इससे बाहर की प्रदूषित हवा और धूल के कणों का केबिन में प्रवेश कम हो सकता है। जरूरत पड़ने पर AC का इस्तेमाल करें।
- अनावश्यक इंजन आइडलिंग से बचें: ट्रैफिक सिग्नल या पार्किंग में लंबे समय तक इंजन चालू रखने से बचें। इससे ईंधन की खपत के साथ-साथ वाहन से निकलने वाला उत्सर्जन भी बढ़ता है। सुरक्षित और व्यावहारिक स्थिति में इंजन बंद रखना बेहतर विकल्प है।
- HEPA या कार्बन केबिन एयर फिल्टर का इस्तेमाल: सुनिश्चित करें कि आपकी कार का केबिन एयर फिल्टर साफ हो। यदि संभव हो, तो एंटी-बैक्टीरियल HEPA या एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का उपयोग करें, जो स्मॉग और PM 2.5 कणों को रोकने में सक्षम हैं।
धुंध और कोहरे में किन आम गलतियों से बचना चाहिए?
स्मॉग के दौरान कार चालकों द्वारा की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं:- चलती गाड़ी में हैजर्ड लाइट्स न जलाएं: कई लोग कोहरे या स्मॉग में गाड़ी चलाते समय चारों इंडिकेटर ऑन कर लेते हैं। यह एक गलत और खतरनाक अभ्यास है। हैजर्ड लाइट्स केवल तब जलानी चाहिए जब आपकी गाड़ी खराब हो या सड़क किनारे खड़ी हो। चलती गाड़ी में इसे ऑन करने से पीछे आ रहे वाहनों को आपके मुड़ने का पता नहीं चलता।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें: अगर रास्ते में कुछ न दिख रहा हो, तो सड़क के बीच में गाड़ी न रोकें। ब्रेक लगाने के बजाय धीरे-धीरे गति कम करें और सुरक्षित स्थान पर गाड़ी पार्क करें।
यह भी पढ़ें - दिवाली के बाद जहरीले प्रदूषण में दोपहिया वाहन चलाने वाले बरतें क्या खास सावधानियां?: जानें अहम सेफ्टी टिप्स
यात्रा से पहले किन-किन पार्ट्स की जांच करना अनिवार्य है?
सुरक्षित सफर के लिए घर से निकलने से पहले कार के इन कंपोनेंट्स की तुरंत जांच कर लें:
- वाइपर और वाशर लिक्विड: स्मॉग के कारण विंडशील्ड पर तेल और राख की परत जमा हो जाती है। सुनिश्चित करें कि वाइपर ब्लेड ठीक काम कर रहे हों और वाशर टैंक में साफ पानी या शीशा साफ करने वाला लिक्विड भरा हो।
- टेललाइट्स और ब्रेक लाइट्स: सुनिश्चित करें कि आपकी रियर टेललाइट्स और ब्रेक लाइट्स पूरी तरह से काम कर रही हों, ताकि पीछे से आने वाले वाहनों को आपकी मौजूदगी का स्पष्ट पता चल सके।